{"_id":"5c324f78bdec2257222db9db","slug":"81546801016-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों व मिल श्रमिकों का धरना दसवें दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों व मिल श्रमिकों का धरना दसवें दिन भी रहा जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना किसानों व मिल श्रमिकों का धरना जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ठूठीबारी। जेएचवी शुगर मिल गडौरा गेट पर किसानों एवं मिल श्रमिकों का धरना रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। सभी श्रमिकों एवं गन्ना किसानों ने सरकार के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। भारतीय किसान यूनियन अध्यक्ष खड्डा रामाकांत तिवारी चीनी मिल गेट पर धरना दे रहे मिल श्रमिक व गन्ना किसानों का समर्थन करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार गन्ना किसान एवं मिल श्रमिकों की हितैषी नहीं हैं। सत्ता में बैठे लोग किसान हित की बात सोचते तो समस्या नहीं होती। प्रदेश सरकार अगर गडौरा चीनी मिल अविलंब चालू कर गन्ना पेराई नहीं कराती है तो अपने क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर गडौरा चीनी मिल गेट पर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्वांचल चीनी मिल मजदूर यूनियन अध्यक्ष डॉ. नवल किशोर मिश्रा राजेश सिंह, मनोज कुमार, राणा शर्मा, नंद चौधरी, छोटई, रविंद्र, अंबरीश मिश्रा, शिशुपाल, राजकुमार मिश्रा, शेषमणि यादव, अशोक विश्वकर्मा, दीपक द्विवेदी, राकेश दूबे, राजकुमार मिश्र, गजानन मिश्र, रुद्रदेव दूबे आदि मौजूद रहे।
गन्ना जलाकर मिल मालिक के खिलाफ प्रदर्शन
ठूठीबारी। क्षेत्र के ग्रामसभा किसुनपुर में रविवार की दोपहर युवा व गन्ना किसान प्राथमिक विद्यालय के पास गन्ना जलाकर मिल मालिक के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। किशनपुर गांव गन्ना किसान भारत मणि पटेल ने बताया कि गांव के लोग 80 प्रतिशत गन्ने की खेती की है। अब तक चीनी मिल न चलने से गन्ना किसानों के खेत में सूख रहा है। अगर सात दिन के अंदर गडौरा चीनी मिल चालू नहीं होता है तो गांव के सभी किसान अपने परिवार व पशुओं के साथ गडौरा चीनी मिल गेट पर डेरा डाला जायेगा। इस दौरान भरत मणि पटेल, नागेंद्र साहनी, कुंडल चौधरी, दीपक, सोनू, हरेंद्र यादव, गंगेश्वर पटेल, पप्पू पटेल, राजू यादव, जुगूत पटेल, अंगद मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।