{"_id":"5a945a2d4f1c1b3f658b5154","slug":"81519671853-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी मौका, किसान कल तक बेच सकते हैं धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी मौका, किसान कल तक बेच सकते हैं धान
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
amarujala
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सरकार के समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री करने वाले किसानों के लिए इस सीजन का अब आखिरी मौका है। वह कल (28 फरवरी) तक तौल केंद्रों पर धान की बिक्री कर सकते हैं, क्योंकि खेतों में खड़े गेहूं की फसल तैयार होने को है। लिहाजा प्रशासनिक अमला अब गेहूं की खरीद की तैयारी में जुटा गया है। इसकी वजह है कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रस्तावित है।
जिले में समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीदने के लिए कुल 107 क्रय केंद्र खोले गए थे। खरीद के लिए शासन ने महराजगंज में दस क्रय एजेंसियों को लगाया है। पहली नवंबर से धान की तौल को शुरु करा दिया गया था। शासन ने धान का समर्थन मूल्य 1550 रुपये प्रति कुंटल निर्धारित किया था।
शासन ने सभी दस क्रय एजेंसियों को एक लाख 96 हजार 800 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। एजेंसियों ने 24 फरवरी तक एक लाख 47 हजार 256 मीट्रिक टन धान खरीदा है, जो लक्ष्य का 74.83 प्रतिशत है। जिले में कुल 16747 किसानों के धान की तौल कराई गई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि समर्थन मूल्य योजना के तहत गेहूं खरीद के लिए जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी को जिला गेहूं खरीद अधिकारी बनाया है। विभिन्न क्रय एजेंसियों से अभी तक कुल 127 क्रय केंद्रों के प्रस्ताव प्राप्त हो गए है। पिछले साल कुल 124 क्रय केन्द्र बनाए गए थे।