फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पल्स पोलियों अभियान में शिथिलता क्षम्य नहीं होगा डीएम

पल्स पोलियों अभियान में शिथिलता क्षम्य नहीं होगा डीएम

Thu, 14 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पल्स पोलियों अभियान में शिथिलता क्षम्य नहीं होगा डीएम
महराजगंज। 17 सितंबर से चलने वाले पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत लक्षित बच्चों को ड्राप पिलाने के लिए डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कड़ी हिदायत दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पल्स पोलियो टास्क फोर्स के साथ बैठक में पिछले चरण के सभी कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि ड्यूटी से गायब कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि वे सभी सीडीपीओ से समस्त आंगनबाड़ी वर्करों की ड्यूटी लगाकर सूची सीएमओ को भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुसार कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। डीएम ने कहा कि प्रयास कर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को बूथ पर ही दवा पिलाई जाए। सीएमओ क्षमा शंकर पांडेय ने कहा कि 17 सितंबर को पल्स पोलियो दिवस की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 441593 लक्षित बच्चों के लिए कुल 1368 बूथ बनाए गए हैं। पोलियो दिवस के दूसरे दिन के लिए 873 टीमें बनाई गई हैं। इस अभियान में 17 वाहन लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगली बैठक तहसील स्तर पर सदर, निचलौल, नौतनवां और फरेंदा में 14 सितंबर को होगी। उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के दिन सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक ड्राप पिलाई जाएगी। इस मौके डॉ. आईएअंसारी, बीएसए जगदीश शुक्ला, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं करने की हिदायत
महराजगंज। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने सरकारी डाक्टरों को प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं करने की हिदायत दी है। यदि कोई डाक्टर सीएचसी-पीएचसी के अलावा कहीं भी प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिलेंगे तो कार्रवाई होगी। इस संबंध में सभी चिकित्सकों से शपथ पत्र भरने का निर्देश दिया है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में कहा कि सभी एमओआईसी समय से सीएचसी-पीएचसी पर उपस्थित रहकर रोगियों का इलाज करें। सीएचसी-पीएचसी पर पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। अगर दवाओं का अभाव हो तो तुरंत जिला स्तर से मंगवा लें। उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस नहीं करेगा। यदि कोई भी चिकित्सक प्राईवेट प्रैक्टिस करते मिले तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिस सीएचसी पीएचसी के क्षेत्र में यदि कोई भी बीमारी फैलती है तो संबंधित सीएचसी अधीक्षक जिम्मेदार होगा। सूअर बाडे़ के स्थान पर नियमित छिड़काव कराएं।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed