{"_id":"5980d1d04f1c1bf86f8b4754","slug":"81501614544-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी बेसिक ने जाना बच्चों का हाल, शिक्षको से पुछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी बेसिक ने जाना बच्चों का हाल, शिक्षको से पुछा सवाल
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय रमपुरवां में सोमवार को आयरन की गोली खाने से बीमार बच्चों का हाल जानने पहुंचे एडी बेसिक मंगलवार को विद्यालय पहुंच कर एक बच्चों से बात की और उनका हाल जाना। इस दौरान व्यवस्था को लेकर एडी बेसिक के सवाल पर शिक्षिकाओं के साथ साथ बीईओ भी निरुत्तर हो गए।
मंगलवार की सुबह करीब 10:40 बजे प्राथमिक विद्यालय रमपुरवां पहुंचे एडी बेसिक डॉ. एसपी त्रिपाठी ने सबसे पहले बच्चों के क्लास रूम पहुंचे और एक एक कर सभी बच्चों से बात कर उनका हाल जाना।इसके बाद सोमवार को आयरन की गोलियां खाकर अचेत हुये अतुल, रितेश, मिथिलेश व प्रिंस से खास तौर पर हाल चाल पुछा और मन लगाकर पढने की सलाह भी दी। बच्चों से बातचीत करने के बाद प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचे और आयरन की गोलियों का डब्बा निकलवा कर देखा। दवा की एक्सपायरी डेट और अन्य बिंदुओं की जांच की। इसके बाद छात्र व शिक्षक उपस्थिति पंजिका तलब कर उसकी जांच की। इस दौरान सहायक अध्यापिका साधना श्रीवास्तव पिछले छह माह से बगैर स्वीकृति के ही महज प्रार्थना पत्र देकर प्रसूति अवकाश पर रहने पर नाराजगी जताते हुए प्रधानाध्यापिका प्रियंका नायक से शिक्षिका के वेतन आहरण के बाबत जानकारी ली। यही नहीं प्रसूति अवकाश को लेकर प्रधानाध्यापिका से सवाल किया जिसका जवाब वह नहीं दे पाए। इसके बाद सदर बीईओ राजेश कुमार से भी वही सवाल पूछा लेकिन वो भी जवाब नहीं दे पाये। जिसे लेकर एडी बेसिक नाराजगी जताते हुए हिदायत दी। इसके उपरांत विद्यालय के रसोई घर का भी जायजा लिया और साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आयरन की गोलियां खाने के बाद जो भी बच्चे बीमार हुए थे वे स्वस्थ हैं। यह सुखद है। इसके अलावा स्कूल में साफ सफाई और शुद्ध पेय जल की उपलब्धता को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है।