{"_id":"59569d8d4f1c1b414d8b4ce7","slug":"81498848653-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में प्रधान, ग्राम पंचायत और बीडीसी सदस्य के रिक्त वार्डों के लिए पहली जुलाई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। प्रशासन की ओर से मुकम्मल इंतजाम कर लिया गया है। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना बूथों पर पहुंच गई।
जनपद के सदर ब्लाक के गिदहा, सिसवा ब्लॉक के करमही और फरेंदा ब्लॉक के मुड़िला में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। पनियरा में एक, परतावल में 9, घुघली में एक, मिठौरा तीन, सिसवा में सात, निचलौल सात, नौतनवां में 12, लक्ष्मीपुर में 20, फरेंदा में 12, बृजमनगंज क्षेत्र में 6 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। बीडीसी सदस्य के लिए फरेंदा के वार्ड संख्या 84, सदर में वार्ड संख्या 44 और 78, लक्ष्मीपुर में वार्ड संख्या 67, सिसवा के वार्ड संख्या 44 के लिए मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। पोलिंग पार्टियां संबंधित बूथों पर पहुंच गईं। निर्धारित समय पर मतदान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
एसपी आरपी सिंह ने बताया कि संबंधित बूथों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। अगर कोई मतदान में खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटने को तैयार है।