{"_id":"618ac977bf5bdf011f34fbe7","slug":"8000-quintal-wheat-seed-available-maharajganj-news-gkp415799867","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भंडार पर विभिन्न प्रजाति के 8000 क्विंटल गेहूं बीज उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भंडार पर विभिन्न प्रजाति के 8000 क्विंटल गेहूं बीज उपलब्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि भंडार पर विभिन्न प्रजाति के 8000 क्विंटल गेहूं बीज उपलब्ध
महराजगंज। कृषि विभाग ने गेहूं की बुआई को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 8000 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराई है। विभिन्न प्रजातियों के बीज को ब्लॉकों के राजकीय कृषि बीज भंडार पर भेज भी दिया गया है। किसान 3700 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बीज प्राप्त कर सकते हैं।
जिले में धान की फसल कटाई को तैयार है। ऐसे में गेहूं व अन्य फसलों की बुआई की तैयारी किसानों ने प्रारंभ कर दी है। बुआई के दौरान पड़ने वाले गेहूं बीज की आवश्यकता के मद्देनजर कृषि विभाग ने 2967, डीबीडब्ल्यू 187 व 173 एफएस, पीवीडब्ल्यू 187 एफएस व 343 तथा एचडी 3086 व 3237 प्रजाति के बीज मंगाया है। इसे सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर भेज दिया गया है। उद्देश्य है कि किसान बीज भंडार पर पहुंचकर उन्नतिशील प्रजाति का बीज प्राप्त करें और अपनी उपज को बेहतर बनाएं। इससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त होगी। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि किसान राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज प्राप्त कर उसका लाभ उठाना सुनिश्चित करें।
डीबीटी के माध्यम से मिलता है 50 प्रतिशत अनुदान
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार से गेहूं का बीज प्राप्त करने वाले किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान की धनराशि को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में भेजा जाएगा।