फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   800 will be saved if bypass is made

Maharajganj News: बाईपास बना दिया जाए तो बच जाएंगी 800 से अधिक दुकानें और मकान

Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
800 will be saved if bypass is made
निचलौल-ठूठीबारी मार्ग का शहर में चौड़ीकरण व्यापारियों के लिए बन गया है जीवन-मरण का सवाल, बोले-जान दे देंगे पर दुकान नहीं टूटने देंगे
विज्ञापन

व्यापारी संगठन हुए एकजुट, डीएम को ज्ञापन सौंपा, आज करेंगे सक्सेना चौक पर जनसभा
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा-शहर में हाईवे के चौड़ीकरण के लिए नहीं दी जाएगी एनओसी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। निचलौल-ठूठीबारी मार्ग का शहर में चौड़ीकरण व्यापारियों के लिए जीवन-मरण का सवाल बन गया है। चौड़ीकरण की जद में 800 से अधिक घर और दुकानें आ रही हैं। इससे व्यापारियों को अपना कारोबार चौपट होने का डर सता रहा है। यही वजह है कि वह कह रहे हैं कि सड़क का चौड़ीकरण न करके बाईपास मार्ग बनाया जाए।
उधर, व्यापारियों के समर्थन में नगर पालिका अध्यक्ष भी आ गई हैं। उनका कहना है कि शहर में हाईवे निर्माण के लिए एनओसी नहीं दी जाएगी। वहीं, व्यापारियों ने बुधवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा है। व्यापारी संगठनों ने एलान किया है कि वह पीछे नहीं हटेंगे। बृहस्पतिवार को विरोध में सक्सेना चौक पर आम सभा करेंगे। व्यापारियों का साफ कहना है कि बाईपास बनाकर हाईवे को नेपाल तक पहुंचाया जाए। इससे हाईवे भी बन जाएगा और दुकानें भी नहीं टूटेंगी।
विज्ञापन

दरअसल, बदल रहा महराजगंज विकास की सौगात के साथ व्यापारियों को दर्द भी दे रहा है। 40 साल से काॅलेज रोड पर बर्तन की दुकान करने वाले संजय कसौधन आजकल रात में सो नहीं पा रहे हैं। उन्हें कारोबार ही नहीं घर-परिवार की भी चिंता सता रही है। वजह यह है कि सड़क चौड़करण में जीविका का आधार उनकी दुकान टूटने वाली है। पैमाइश हो चुकी है। पत्थर लग गया है। कारोबार कभी भी चौपट हो सकता है। दूसरी जगह दुकान खोलने पर कारोबार चलेगा इसकी कोई गारंट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



निचलौल रोड पर बुधवार को संजय अपनी दुकान पर मिले। दो-चार ग्राहक बैठे थे। उनका मन दुकान में नहीं लग रहा था। बात करने पर उनका दर्द छलका, तो नेताओं को कोसने लगे। कहने लगे कि भाई विकास होते देखना कौन नहीं चाहता है, लेकिन उसके लिए व्यवस्थित ढंग से काम होना चाहिए। शहर में सड़क चौड़ी होने से 800 से अधिक दुकानें और मकान ध्वस्त हो जाएंगे। यदि बाईपास बना दिया जाए तो इस विध्वंस से बचा जा सकता है।
वहीं, निचलौल रोड के चौड़ीकरण पर अन्य व्यापारियों ने भी चिंता जाहिर की। व्यापारी मदनलाल ने कहा कि दुकानें पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगी। आने वाले दिनों रोजी-रोटी की समस्या हो सकती है। मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्या पर नेता ध्यान नहीं दे रहे हैं। नेताओं को सड़क चौड़ा कराकर विकास दिखने में आनंद आ रहा है। व्यापारी कहीं के नहीं रह गए हैं। पंकज विश्वास ने बताया कि सभी व्यापारी एकजुट हैं, पीछे नहीं हटेंगे। बाईपास बनाया जाना ही बेहतर विकल्प है।
...
आज सक्सेना चौक पर दोपहर में होगी सभा
सड़क के चौड़ीकरण के विरोध में व्यापारी संगठन एकजुट हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त रूप से एलान किया है कि वह पीछे नहीं हटेंगे। बृहस्पतिवार को दोपर में सक्सेना चौक पर जनसभा होगी। शांतिपूर्ण ढंग से सभी व्यापारी दुकानें बंद कर इसमें शामिल होंगे। व्यापारी नेताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनसभा होने की जानकारी दी है। दुकानों को तोड़े जाने से बचाने का अनुरोध किया। व्यापारी नेता कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी हित से समझौता नहीं किया जाएगा।
...

शहर से नेपाल सीमा को जोड़ेगी यह सड़क, बढ़ेगी रफ्तार
महराजगंज। महराजगंज- निचलौल-ठूठीबारी मार्ग नेपाल सीमा तक सड़क बनेगी। 40 किलो मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर करीब 803 करोड़ रुपये खर्च होंगे। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से निर्माण कराया जाएगा।
निचलौल -ठूठीबारी होते सड़क भारत-नेपाल सीमा तक जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता प्रभात चौधरी ने बताया कि इस सड़क से ठूठीबारी नेपाल सीमा तक सफर सुगम होगा। सड़क चौड़ी होने के साथ ही बेहतर ढंग से बनाई जाएगी। बरसात के बाद काम शुरू होगा। सड़क निर्माण के लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सड़क के दायरे में आने वाले गांवों की जमीनों की संयुक्त रूप से पैमाइश कराई जा रही है। जल्द ही पैमाइश पूरी हो जाएगी। शहर में निचलौल रोड पर चिह्नांकन हो चुका है। बेहतर ढंग से सड़क बन जाने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। संवाद

फोटो
शहर की बनावट के हिसाब से अंदर अब तोड़फोड़ किया जाना ठीक नहीं है। छोटे से शहर में अधिकतर दुकानें सड़क के किनारे हैं। काफी लंबे समय से दुकानें संचालित भी हो रही है। बाईपास बनने से शहर के अंदर व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा। शहर में विकास का दायरा भी बढ़ेगा।

केएम सिंह, आर्किटेक्ट
...
फोटो
नगर पालिका प्रशासन व्यापारियों के साथ खड़ा है। व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए शहर में हाईवे निर्माण के लिए एनओसी जारी नहीं की जाएगी।
डॉ. पुष्पलता मंगल, अध्यक्ष, नगर पालिका महराजगंज
...
फोटो
व्यापारियों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिली है। बाईपास के सुझाव पर अमल किया जाएगा। व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्या दूर करने की कोशिश की जाएगी। व्यापारियों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
पंकज चौधरी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार
...
फोटो
शहर के अंदर सड़क चौड़ी हुई तो पूरी दुकानें ध्वस्त हो जाएंगी। दुकान नहीं चलेगी तो व्यापारियों की घर-गृहस्थी कैसे चलेगी। इस पर विचार करने की जरूरत है।
फूलचंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
...
फोटो
संगठन व्यापारियों के हित के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। सभी व्यापारी एक साथ आंदेालन के लिए तैयार है। बाईपास हर हाल में बनना चाहिए।
अनिल कसौधन, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed