फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8 teachers salary break down

बीएसए के निरीक्षण में लापरवाह मिले शिक्षकों का वेतन बाधित

Sat, 14 Aug 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
8 teachers salary break down
निरीक्षण में 8 लापरवाह मिले शिक्षकों का रोका वेतन
विज्ञापन

महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को फरेंदा एवं नौतनवां ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के अनुपस्थित एवं दायित्वों के प्रति लापरवाह 8 शिक्षकों का वेतन रोका गया। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

बीएसए ने बताया कि फरेंदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेमराडाड़ी में निरीक्षण के दौरान शिक्षिका नीतू एवं सरिता स्कूल पहुंचीं। शिक्षक अमित कुमार 11 अगस्त से अनुपस्थित मिले जिस पर उनका व उनके प्रधानाध्यापक सुशील कुमार प्रसाद का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसी प्रकार पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरगदवां रामसहाय में तैनात शिक्षक शिरीष कुमार 11 अगस्त से अनुपस्थित मिले जिस पर उनका एवं उनके प्रधानाध्यापक शिवशंकर प्रसाद का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय लेहड़ा में शिक्षक प्रेमनरायन अनुपस्थित मिले जिस पर उनका एवं उनकी प्रभारी प्रधानाध्यापक मधु का अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। नौतनवां ब्लॉक का पूर्व माध्यमिक विद्यालय संपतिहा व बगहा निरीक्षण के दौरान पूर्णत: बंद मिला जबकि प्राथमिक विद्यालय छपवा में कोई शिक्षक नहीं मिला। सिर्फ कायाकल्प का कार्य हो रहा था, उपरोक्त तीनों विद्यालयों पर तैनात शिक्षकों व अन्य जिम्मेदारों का वेतन व मानदेय बाधित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय बगहा द्वितीय में शिक्षिका परवीन हसन अनुपस्थित मिलीं जिस पर उनका व उनकी प्रधानाध्यापक आयशा का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहसी में शिक्षक किरन द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय की स्थिति को तुरंत सुधारना होगा जिस पर बीएसए ने भवन प्रभारी अतुल पटेल को 15 दिन में कमियों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा जौहरी के शिक्षकों को सुधार लाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed