{"_id":"5cc5fd18bdec22071a3874f9","slug":"71556479256-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन का अंतिम दिन आज, गठबंधन प्रत्याशी पर संशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन का अंतिम दिन आज, गठबंधन प्रत्याशी पर संशय
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि आज
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन सोमवार को है। इस बीच रविवार को सपा-बसपा गठबंधन का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया।
जिला निर्वाचन कार्यालय से जारी शेड्यूल के अनुसार 29 अप्रैल को नामांकन की अंतिम तिथि है। 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 2 मई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। नामवापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद 19 मई को जिले में मतदान होगा। मतगणना 23 मई को होगी। चुनाव में अब तक कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत सहित पांच लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उधर, सपा-बसपा गठबंधन की तरफ से भले ही रविवार को प्रत्याशी के नाम की घोषणा की गई है लेकिन गठबंधन प्रत्याशी पूर्व सांसद अखिलेश सिंह ने नामांकन पहले ही कर लिया है।