{"_id":"5c8bf591bdec2214787e2e0d","slug":"71552676241-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक घायल
विज्ञापन
बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक घायल
मिठौरा। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुइयां कंचनपुर के पास गुरुवार की रात में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। ग्रामीणों ने उसे निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर दिया।
घुघुली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा परसा गिदही निवासी पिंटू गुप्ता (25) गुरुवार की रात सिंदुरिया से दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। कुइयां - कंचनपुर गांव के पास शिकारपुर की तरफ से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। चौकी प्रभारी सिंदुरिया दिनेश कुमार पांडेय का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।