{"_id":"5c34daf9bdec2257022f9f7e","slug":"71546967801-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए कर्मचारियों ने किया हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए कर्मचारियों ने किया हड़ताल
Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
राकेश पांडेय
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज में हड़ताल करते एमआर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। केंद्रीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर हड़ताल किया। डाक विभाग, बैंक, आंगनबाड़ी, भारतीय जीवन बीमा निगम, सिंचाई विभाग, राज्य कर्मचारी महासंघ, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन से जुडे़ पदाधिकारियों ने कामकाज ठप कर दिया। इस हड़ताल में जिले के सात बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे सवा दो करोड़ का लेन-देेन प्रभावित हुआ।
जिले में पंजाब नेशलन बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पूर्वांचल बैंक, केनरा बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पुरानी पेंशन को लागू करने, रिक्त पदों पर भर्ती करने, पदोन्नति करने, बैंकों का विलय न करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल की गई है। भारतीय स्टेट बैंक (लीड बैंक) मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि बैकों की हड़ताल से जिले में करीब सवा दो करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ है। सात बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई।
नगर में मुख्य डाक घर के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। पोस्टऑफिस गेट पर कर्मियों ने प्रदर्शन कर गुस्सा जताया। हरि प्रसाद वर्मा, रामनयन वर्मा, विजय मोहन शर्मा, मंगलनाथ और प्रेमप्रकाश आदि मौजूद थे। भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर प्रदर्शन किया। मुजम्मिल हुसैन, अनिल द्विवेदी, रामबचन, प्रेम बहादुर, संतोष सिंह, अनूप कुमार, वीके पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन को लागू किया जाए। 1 अगस्त 2017 से देय वेतन का पुनर्निर्धारण पर वार्ता अविलंब किया जाए। भारतीय जीवन बीमा निगम में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नई भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य प्रमुख मांगों का जिक्र किया गया।
विज्ञापन
मेडिकल रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन के अध्यक्ष संजेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर रोष जताया। 12 सूत्री मांग पूरा नहीं होने पर एमआर गुस्से में दिखे। जिला सचिव प्रशांत चौरसिया ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए सभी एमआर एकजुट रहे। इस दौरान शशिमौली, अभिषेक, दीपेंद्र मिश्रा, डीएन यादव, सुरेश, विद्यासागर, हितेश्वर, दिलीप गौड़ और आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट जिला कमेटी से जुडे कर्मचारी हडताल पर रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष आमोद कुमार श्रीवास्तव एवं मंत्री राणा प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन से जुडे़ सभी कर्मचारी हड़ताल को सफल बनाएं। 9 जनवरी को भी हड़ताल रहेगा। पुरानी पेंशन बहाली, सातवां वेतन लागू करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला संयोजक धर्मदेव लाल श्रीवास्तव ने बताया कि पूरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का प्रयास किया गया। रामप्यारे, ओमप्रकाश पटेल आदि ने भी मांगों को पूरा नहीं होने पर रोष जताया।
आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन जिला कमेटी की ओर से सदर ब्लॉक बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने धरना दिया गया। जिलाध्यक्ष अमीरून निशा ने कहा कि दो दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए धरना दिया गया है। 9 जनवरी को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया जाएगा। मानदेय बढोतरी समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। इस दौरान जिला संरक्षक सत्येंद्र पटेल, सपना, रीना, संगीता, उमा, शशिकला, पूनम, शीला और रेहाना आदि शामिल रहे।
अधिवक्ता के धरने के समर्थन में उतरा बार एसोसिएशन
नौतनवां। तहसील परिसर में नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह के स्थानांतरण की मांग के समर्थन में धरने पर बैठे अधिवक्ता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला का धरना सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने भी धरने को सर्मथन देते हुए धरना स्थल पर बैठ गए और स्थानांतरण की मांग के लिए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रेवेन्यू बार एसोसिएशन के मंत्री अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि नायब तहसीलदार का स्थानांतरण अधिवक्ताओं व वादकारियों के हित में है। उनके क्रिया कलाप जनता के हित में नहीं है। नायब तहसीलदार आये दिन अधिवक्ताओं के साथ नोकझोंक के साथ ही पत्रावलियों में उल्टा सीधा आदेश कर देते हैं। जिससे न्याय की आस में बैठे अधिवक्ता व वादकारियों को न्याय नहीं मिल पाता है। धरने पर बैठे अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने प्रशासन को चेतावनी कहा कि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैंप कार्यालय गोरखपुर में धरना व अनशन करेंगे। इस मौके पर रेवेन्यू बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनिल चौधरी, अशोक तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, जगनरायन विश्वकर्मा, मुकेश तिवारी, चन्द्र कुमार वर्मा, सुधीर शुक्ला, शेख शमसुद्दीन, सत्यपाल सिंह और समसुद्दीन खां आदि मौजूद थे।