फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे शिक्षक

मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे शिक्षक

Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे शिक्षक
मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे शिक्षक
विज्ञापन

सोमवार को गोरखपुर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचेगी यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा शिक्षकों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है। अभी शनिवार को ही वाराणसी में अपनी मांगें मनवाने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय के घेराव के दौरान तमाम शिक्षकों की गिरफ्तारी हुई थी। शाम को रिहा होने के बाद उनका हौसला और भी बुलंद हो गया। शिक्षकों के सहयोग से मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा।
यह बातें रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षक संदेश यात्रा लेकर पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ के शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने कही। इससे पहले यात्रा डीआईओएस कार्यालय पहुंचने पर शिक्षकों की ओर से स्वागत किया गया। इस दौरान उमेश ने कहा कि महराजगंज व कुशीनगर के बाद सोमवार को गोरखपुर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया है। उसके बाद 7 जनवरी 2019 को दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होकर केंद्र सरकार पर भी इस बात के लिए दबाव बनाएंगे कि माध्यमिक वित्त् ाविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी अजय सिंह ने मुख्यमंत्री पर 5 सितंबर को शिक्षकों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कहा कि इससेे शिक्षकों में नाराजगी है।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान महासचिव अशोक राठौर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार वित्त विहीन शिक्षकों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सरकार नहीं चेती तो 2019 के लोकसभा चुनाव में वित्त विहीन शिक्षक सबक सिखाएंगे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने की। संचालन प्रदेश महासचिव आफताब आलम खां ने किया । कार्यक्रम में हर्षवर्धन सिंह, रामचंद्र यादव, ललित बाबा, अर्जुन प्रसाद मौर्य, नित्यानंद मणि त्रिपाठी , विनय चौरसिया, अनिल मणि त्रिपाठी, विकेंद्र सिंह, औसाफ आलम खां, नर्वदेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सुनील कुमार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed