{"_id":"59fb0ca14f1c1bce538ba86d","slug":"71509624993-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़ी सहकारी समिति नहीं हो रहा धान का क्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद पड़ी सहकारी समिति नहीं हो रहा धान का क्रय
Updated Thu, 02 Nov 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां ब्लॉक के सिरसिया खास स्थित साधन सहकारी समिति पर धान खरीद न होने से किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि केंद्र बंद है, जिससे वह धान वहां नहीं बेच पा रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि रबी की फसलों की खेती के बाबत खाद, बीज लेने के लिए वह बिचौलियों के हाथ धान बेचने को विवश हैं।
साधन सहकारी समिति सिरसिया खास में धान खरीद न होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। क्रय केंद्र पर ताला लगा हुआ है। लोग विवश होकर वापस लौट जाते हैं। इस समय धान की कटाई होने के बाद लोग रबी की फसलों की खेती की तैयारी में लगे हैं। धान बेचकर लोगों को गेहूं की बीज, खाद, सिंचाई आदि की व्यवस्था करनी है। उधर, किसान सिरसिया खास स्थित केंद्र पर ताला बंद रहने से धान खरीद न होने से परेशान हैं। मजबूरी में उन्हें धान कम दाम पर बिचौलियों के हाथ बेचना पड़ रहा है। किसान जिताई यादव, रामप्यारे यादव, दयाराम, बबलू यादव, व्यास मुनि, योगेश सिंह, वेद प्रकाश सिंह, राजेश्वर सिंह, राजाराम यादव, अशोक कुमार आदि ने आरोप लगाया कि धान क्रय न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। सिरसियां साधन सहकारी समिति पर धान की खरीद नहीं हो रही है। बिचौलियों के हाथों धान बेचना पड़ रहा है। डिप्टी आरएमओ अजित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत की जांच कर संबंधित केंद्र के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।