{"_id":"59949a9c4f1c1b272b8b4586","slug":"71502911132-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवलपरासी का शंकरपुर गांव बाढ़ की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवलपरासी का शंकरपुर गांव बाढ़ की चपेट में
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवलपरासी/महेशपुर। पहाड़ों पर लगातार बारिश से नवलपरासी के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। पाल्ही नंदन वार्ड संख्या 1 शंकरपुर का पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित करते हुए बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री वितरित की। ग्रामीण दहशत में हैं और अपना घरेलू सामान ले सुरक्षित स्थानों पर डेरा जमा रहे हैं।
विगत 25 वर्षों में इस तरह की बाढ़ नवलपरासी में नहीं देखी गई थी। जनपद के दर्जनों गांवों में बाढ़ ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। पाल्ही नन्दन वार्ड नंबर 1 शंकरपुर पूरी तरह से मैरुंड बन चुका है। इससे राहत व बचाव कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन सहित आर्मी के जवान, सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र प्रहरी बल समेत नव निर्वाचित पाल्ही नंदन गांवपालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष आदि बाढ़ पीड़ितों के लिए टेंट सहित खाने पीने के इंतजाम में जुटे हैं। पाल्ही नंदन गांवपालिका अध्यक्ष दीपक गुप्ता व उपाध्यक्ष पावित्री कोहार ने लोगाों से सजग व सतर्क रहने की अपील की है। वार्ड अध्यक्ष लल्लन यादव व राजकुमारी कोहार ने प्रशासन व संघ संस्था की ओर से भेजी गई राहत सामग्री वितरित कर रहे हैं। इस गांव में कुल 175 परिवार हैं, जो इस समय सड़क को अपना आशियाना बनाए हुए हैं।