{"_id":"5984b5aa4f1c1b470e8b4637","slug":"71501869482-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के मामले में दो पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी के मामले में दो पुलिस हिरासत में
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। पुरन्दरपुर थाना में गुरुवार को रात में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित परिवार की ओर से घटना की जानकारी 100 नंबर पर दिया गया, जिसके बाद हरकत में आई पुरंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
बताया गया कि पुरंदरपुर थाना में गुरुवार की रात में एक मांगलिक कार्यक्रम के तहत संगीत पार्टी का आयोजन किया गया था। उसी दौरान पास ही के मजरे के रहने वाले दो युवको ने एक किशोरी को बहला फुसलाकर कार्यक्रम से दूर एक घर के पीछे ले जाकर उसके साथ छेड़खानी करने लगे। किसी तरह से मौके से भाग कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसकी जानकारी परिजनों ने शुक्रवार को 100 नंबर पर दी। जिसके बाद हरकत में आई पुरंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दो आरोपियों को अपने हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर उदय नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।