फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   7 arrested with 1.35 Carore of Ashtdhatu

एक करोड़ 35 लाख की अष्टधातु के साथ सात गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
7 arrested with 1.35 Carore  of Ashtdhatu
एक करोड़ 35 लाख रुपये की अष्टधातु के साथ सात गिरफ्तार
विज्ञापन

नौतनवां (महराजगंज)। पुलिस ने शनिवार देर शाम वाहनों की जांच के दौरान क्षेत्र के संपतिहा चौराहे के पास से कार में सवार सात युवकों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। पकड़े गए युवकों के पास से चार किलोग्राम अष्टधातु मिली है। बरामद अष्टधातु की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ 35 लाख रुपये बताई जा जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार देर शाम क्षेत्र के संपतिहा चौराहे के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक चारपहिया वाहन में सवार सात लोग आते दिखे। संदेह के आधार पर उनकी कार को रोक कर तलाशी ली गई तो उनके पास से शंख के आकर में लगभग चार किलोग्राम की अष्टधातु मिली। उन्होंने बताया कि अष्टधातु को उक्त युवक नेपाल ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी आकाश पाठक निवासी हथियागढ़ थाना पुरंदरपुर, नरेंद्र निवासी कोल्हुई, श्रवण सिंह निवासी थवईपार, पीपीगंज जनपद गोरखपुर, अनूप कुमार निवासी कोल्हुई, कृष्ण कुमार गुप्ता निवासी भैरहवा, नेपाल, अमजद खान निवासी राहुल नगर कस्बा नौतनवा एवं नसरुल्लाह उर्फ सलाउद्दीन निवासी घनश्याम नगर कस्बा सोनौली का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed