{"_id":"67af968fd68155bd9804d2f0","slug":"6965-lakh-rupees-were-swindled-by-promising-huge-profits-from-ai-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142672-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एआई से मोटी कमाई का झांसा देकर ठग लिए 69.65 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एआई से मोटी कमाई का झांसा देकर ठग लिए 69.65 लाख रुपये
Sat, 15 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबो जैसे तकनीकी शब्दों के जाल में फंसाकर एक अधिवक्ता से 69.65 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर देने के करीब एक माह बाद केस दर्ज किया है।
शास्त्री नगर वार्ड फरेंदा निवासी कपिलदेव प्रजापति पेशे से वकील हैं। इतनी बड़ी रकम कैसे गंवा बैठे उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उनकी जान पहचान रुद्रपुर, महुआ के विनोद से हुई। उसने बताया कि शेयर मार्केट में पैसा लगाकर वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मोटी कमाई का माध्यम उपलब्ध कराता है। इस तकनीक से रिलेटेड एक रोबो इसके लिए काम करता है जो 24 घंटे सक्रिय रहकर निवेश की गई रकम सुरक्षित रखते हुए इन्वेस्ट करता है, जिससे लाभ की संभावना बढ़ती रहती है।
लगातार संपर्क में रहने के कारण उस पर विश्वास हो गया। उसने मुझे सरदार नगर सरैया के सुशील निगम से मिलवाया जिसने भी तमाम जानकारी देकर आठ फीसदी लाभांश हर माह देने का ऑफर दिया। झांसे में आकर कई खातों में अक्तूबर 2023 तक 69.65 लाख निवेश के नाम पर लगा दिया। लाभांश भी कुछ माह मिला। इस बीच मैं रिच सिंगल नाम से संचालित उनके इंटरप्राइजेज की गतिविधि को जान सका, जिसमें किशन, रेशमा, सूर्य प्रकाश राय व मनीष सिंह से संपर्क बढ़ा।
विज्ञापन
इन लोगों ने लाभांश प्राप्ति के लिए उनके मोबाइल पर वेंटेज, पाम व एटीएमसी नाम का एप लोड कराकर कहा कि इसी पर रकम कितनी बढ़ी आप घर से जान सकते हैं और जितना चाहिए निकाल सकते हैं, लेकिन इन एप्लीकेशन से सिर्फ कुछ दिन लाभांश मिला। इसके बाद यह बंद हो गया। फोन पर बातचीत करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे तब ठगी का अहसास हुआ।
15 जनवरी 2025 को तहरीर सौंपी, लेकिन केस 11 फरवरी को दर्ज हो सका। सदर कोतवाली पुलिस ने मामले में शामिल विनोद, सुशील निगम, रेशमा बाला, सूर्य प्रकाश राय, मनीश सिंह व किशन निगम निवासी सरदार नगर सरैया व एके इंटरप्राइजेज, कृष्णा, भार्गव, एबीसी यार्न, हेक्शा इंटर प्राईजेज नाम के खाता संख्या संचालकों पर केस दर्ज किया।