{"_id":"6206a214b72e682d4952f202","slug":"66-corona-patient-found-maharajganj-news-gkp426640323","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 66 नए मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 233","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 66 नए मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 233
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के 66 नए मरीज मिले, सक्रिय केस हुए 233
स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को कर रही जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 66 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 233 हो गई है। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों को समय-समय पर जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। उन पर समितियों के माध्यम से नजर रखी जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक कर रही है।
जिले में अब तक कोरोना के 14 हजार 569 केस सामने आ चुके हैं। 14 हजार 200 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 125 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। मरने वालों की संख्या 145 है। अब तक कुल 1,05,623 सैंपल की जांच हो चुकी है। 1,237 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सीधे चिकित्सक से संपर्क करें। लापरवाही से समस्या बढ़ सकती है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सचेत रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
7,648 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया
महराजगंज। जिले में शुक्रवार को 7,648 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। भीड़ न होने के कारण लोग जल्द टीका लगवाकर घर चले गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा, घुघली, रतनपुर, सिसवा, निचलौल समेत अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए लोग पहुंचे। गांवाें में भी कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगाने की रफ्तार बढ़ी है। केंद्रों पर तैनात कर्मी लोगों को दूसरी डोज समय से लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 9 विद्यालय सहित करीब 23 केंद्रों पर 900 लोगों को टीका लगाया गया। अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्रा ने बताया कि सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज में 90 विद्यार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। संवाद