फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मतदान से 48 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा होगी सील

मतदान से 48 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा होगी सील

Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मतदान से 48 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा होगी सील
मतदान से 48 घंटे पूर्व भारत-नेपाल सीमा होगी सील
विज्ञापन

सिर्फ आकस्मिक सेवा के लिए आने-जाने की रहेगी छूट

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को सामान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें चुनाव संबंधी कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रेक्षक ने सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी व जोनल मजिस्ट्रेटों को बूथों पर भ्रमण करते रहने का निर्देश दिया। वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने की रणनीति भी बनाई गई। सभी बूथों पर लगने वाले फोर्स के बारे में समीक्षा की गई।
सामान्य प्रेक्षक अरुण प्रसाद सेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी लोगों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहना होगा। कहीं भी कानून व आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए, इस बात पर विशेष ध्यान देना होगा। विधानसभावार चुनाव से जुड़े अधिकारी अलग-अलग निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान से 48 घंटे पर पहले भारत-नेपाल सीमा सील कर दी जाएगी। आकस्मिक सेवा के लिए सिर्फ छूट रहेगी। वहीं जिले में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह बने बैरियर पर जांच की प्रक्रिया तेज करने के लिए उन्होंने निर्देश दिया। व्यय प्रेक्षक राजेश कात्याल ने अधिकारियों से कहा कि वे जब क्षेत्र में जाएं तो प्रत्याशियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। अगर किसी पार्टी व प्रत्याशी द्वारा आयोग के निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा हो तो उस् संज्ञान में लाएं। ताकि कार्रवाई की जा सके। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों को स्थानीय एवं स्टार प्रचारकों के बारे में पूरी सूचना देनी होगी। बैठक की सूचना देने में लापरवाही न करें। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करते रहें ताकि शांति व्यवस्था कायम रह सके। संवेदनशील गांवों को चिह्नित कर वहां पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही अराजक तत्वों की गतिविधियों के बारे में जानकारी रखने की भी हिदायत दी। कहा कि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी व जोनल मजिस्ट्रेट सतर्क रहें। बूथों पर तैनात की जाने वाली फोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को चिह्नित कर उस पर कड़ी नजर रखें। इस दौरान सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय, एएसपी आशुतोष शुक्ल, एसडीएम सत्यम मिश्रा, सीओ देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed