{"_id":"5ccddcf6bdec2207410e5dfc","slug":"61556995318-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की मोदी सरकार गरीबों का उत्थान में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की मोदी सरकार गरीबों का उत्थान में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2022 हर व्यक्ति के पास होगा पक्का मकान
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने तीन स्थानों पर संबोधित की जनसभा
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2022 हर शख्स के पास पक्का मकान होने का लक्ष्य तय किया है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने महराजगंज के भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के समर्थन में लोहेपार, बलहिखोर और करमही गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की।
उन्होंने विरोधी दल के नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा सरकार की योजनाओं को गरीबों के हित में बताया। सिसवा क्षेत्र के ग्राम लोहेपार ठाकुरजी मठ में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं चलाकर लोगों को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया है। किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभ मिल रहा है। महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। 34 करोड़ लोगों का जनधन योजना का खाता खोला गया है। कांग्रेस, सपा-बसपा की आलोचना करते हुए कहा कि इनकी कथनी-करनी में अंतर नहीं है। इस दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, जगदीश प्रसाद जायसवाल, रामनारायण जायसवाल, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, प्रमोद जायसवाल, राकेश दुबे, नागेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे।
महंगे रसोई गैस पर युवक ने किया सवाल
सिसवा बाजार। ग्राम लोहेपार निवासी एक युवक ने भरी सभा में मंत्री से रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर सवाल किया। इस पर उन्होंने युवक का पास बुलाकर उज्ज्वला योजना के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि इस योजना में कनेक्शन मूल्य कट जाने के बाद बैंक खाते में सब्सिडी मिलना शुरू हो जाता है। उसके बाद वही मूल्य सस्ता लगने लगेगा।