{"_id":"5c86b2c8bdec2213e54b9d85","slug":"61552331464-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज लोक सभा के लिए अधिसूचना 22 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज लोक सभा के लिए अधिसूचना 22 अप्रैल को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 22 अप्रैल को
महराजगंज। महराजगंज संसदीय क्षेत्र के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। यहां सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि महराजगंज में सातवें चरण में होने वाले चुनाव के लिए 22 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि 22 से 29 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो मई को नामवापसी की तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद 19 मई को मतदान होगा जबकि मतगणना 23 मई को होगी। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाने लगी है।