फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   यूपी बोर्ड: 16,503 उतर पुस्तिकाओं की हुई जांच

यूपी बोर्ड: 16,503 उतर पुस्तिकाओं की हुई जांच

Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: 16,503 उतर पुस्तिकाओं की हुई जांच
यूपी बोर्ड: 16,503 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम तेज हो गया है। रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 16,503 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इनमें हाईस्कूल 9,084 और इंटरमीडिएट की 7,419 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं।

जिले के तीन केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। रविवार को सभी केंद्रों पर हाईस्कूल की 9,084 व इंटरमीडिएट की 7,419 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। एनसीसी के मेजर अखिलेश्वर राव ने बताया कि 31 उप प्रधान परीक्षकों व 160 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की कुल 7,419 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। महराजगंज इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने बताया कि 17 उप प्रधान परीक्षकों व 88 परीक्षकों ने कुल 1,800 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। सेठ आनंद राम जयपुरिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य साकिर हुसैन ने बताया कि 27 उप प्रधान परीक्षकों व 210 परीक्षकों ने 7,284 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की नजर में बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed