फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बैंकों में हड़ताल के कारण परेशान रहे लोग

बैंकों में हड़ताल के कारण परेशान रहे लोग

Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में हड़ताल के कारण परेशान रहे लोग
बैंकों में हड़ताल के कारण परेशान रहे लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बैंकों की हड़ताल के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। ज्यादा दिक्कत कारोबारियों को हुई। जिले में बैंक बंद होने से करीब 25 करोड़ का लेनदेेन प्रभावित हुआ। व्यापारियों को जरूरी चेक क्लियरेंस में फंसे होने कारण दिक्कत हुई। व्यापारियों को जरूरी कार्यों के लिए परेशानी हुई। बुधवार को भी बैैंकों में कामकाज ठप रहा।

बैंकों में 23 दिसंबर से हड़ताल है। शहर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक समेत अन्य बैंकों के कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के कारण औसतन प्रतिदिन 25 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। उधर, बुधवार को भी हड़ताल के कारण कुछ एटीएम ड्राई रहे। एटीएम में रकम ही था। कुछ जगहों पर लंबी कतार लग रही। दिन में रकम निकलने के लिए काफी देर तक कतार में खडे़ रहे। लीड बैंक मैनेजर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि हड़ताल के दौरान प्रत्येक दिन औसतन 25 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को भी इतनी ही रकम का लेनदेन प्रभावित हुआ है। लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए एटीएम में पर्याप्त रकम की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, एटीएम से रकम निकालने के लिए बुधवार को लोगों को परेशानी हुई। लोग लंबी कतार में खडे़ होकर अपनी बारी आने का इंतजार करते दिखे। लोगों का कहना था कि कई दिन से बैंक बंद होने से परेशानी बढ़ गई है। चेहरी निवासी गोविंद मणि स्टेट बैंक के एटीएम पर कतार में खडे़ थे। उन्होंने कहा कि खेती के कार्य के लिए रकम निकालने एटीएप पर पहुंचे हैं। उनका कहना था कि कतार लंबी है और पता नहीं कब बारी आएगी। वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि बैंक बंद होने के कारण परेशानी हो रही है। दो दिन पहले भी हड़ताल के कारण एटीएम से रकम नहीं मिला था। इसके चलते उधार लेकर जरूरी काम करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed