फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छठ घाटों पर दिखा आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा संगम

छठ घाटों पर दिखा आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा संगम

Fri, 27 Oct 2017 05:50 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
छठ घाटों पर दिखा आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा संगम
महराजगंज। जिले में विभिन्न स्थानों पर बने छठ घाटों पर शुक्रवार को सुबह आस्था, उल्लास और समर्पण का अनूठा संगम नजर आया। नगर के बलिया नाला समेत अन्य स्थानों पर स्थित छठ घाटों पर भोर में ही मंगल गीत गाती व्रती महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया। एक तरफ व्रती महिलाओं की टोली छठ मइया की उपासना में जुटी थी तो दूसरी ओर सैकड़ों लोग उनकी कठोर तपस्या के साक्षी बनने को लालायित थे। अल सुबह ही ऐसा लग रहा था मानों पूरा नगर ही घाटों पर उमड़ आया हो। आसमान में लालिमा बिखेरते सूर्यदेव जैसे ही प्रकट हुए, व्रतियों ने अर्घ्य देकर अपने कठिन छठ व्रत का समापन किया। छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद से ही लोग उगते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी में जुट गए थे। आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं की टोली नदी तट व पोखरों पर पहुंच गई। छठ घाटों पर पहुंचने के बाद वेदी पूजन कर महिलाएं जल में प्रवेश कर गईं। घंटों पानी में खड़े रहकर छठ मइया की आराधना की। सुबह जैसे ही भगवाना भास्कर की लालिमा आसमान में दिखी, अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रत पूरा होने के बाद दिन भर प्रसाद वितरण का दौर चला। जिसके घर भी छठ पूजा हुई थी वे अपने शुभचिंतकों को प्रसाद देने निकल पड़े। बलिया नाला, चिऊरहां, पिपरदेउरा, अमरूतियां छठ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed