फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   61 Congress Workers Has Given Police Custody

कार्यालय से बाहर नहीं निकल पाए कांग्रेसी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 06 Oct 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
61 Congress Workers Has Given  Police Custody
61 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन

महराजगंज। लखीमपुर खीरी की घटना के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से गिरफ्तारी दी। करीब घंटे भर बाद सभी कार्यकर्ता रिहा हो गया। इस बीच कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। ऐसे में कार्यकर्ता सड़क पर नहीं निकल सके।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सुबह 10 बजे से कार्यकर्ताओं के आने का क्रम शुरू हुआ। दोपहर तक अधिक संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इसकी भनक लगते हही पुलिस सतर्क हो गई। कार्यालय के सामने कोतवाली पुलिस ने डेरा डाल दिया। कार्यालय में कार्यकर्ता बैठे रहे लेकर निकलने की कोशिश किए तो पुलिस ने उनको रोक दिया। इसके बाद कार्यालय सामने ही 61 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। सभी कार्यकर्ताओं को कार्यालय पर ही रोककर एक घंटे बाद रिहा कर दिया गया है। पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी को लखीमपुर खीरी जाने से रोका गया। यह ठीक नहीं है। निर्दोष किसानों की हत्या के कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। किसान मजदूर सभी परेशान हैं। उनके हित की बात सरकार नहीं सोच रही है। पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह, गोपाल शाही, रमाकांती त्रिपाठी, विधि नारायण, जयंती प्रसाद, अनवर अली, चंद्रजीत भारती, अकील अहमद, नुरुल होदा, अफजल, राहुल, रामचरन, ओम प्रकाश, सुरेंद्र, सैफ अंसारी, तुषार, विनोद, नितिश, राकेश गुप्ता, सौरभ तिवारी, अंकित, निजाम आदि ने गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ गरजे कांग्रेसी
नौतनवां। लखीमपुर में घटित हुई घटना एवं प्रियंका गांधी के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के विरोध में बुधवार को कांग्रेसी नेता विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शासन और प्रशासन के खिलाफ गांधी चौक से स्टेशन चौराहा तक नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर में अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले किसानों की हत्या कर दिया जाना अत्यंत ही निंदनीय है। इस दौरान सदा मोहन उपाध्याय, राकेश त्रिपाठी, केसी पांडेय, दिलीप कुमार, इंद्रेश चौधरी, उमेश निषाद, जयप्रकाश शाही, गंगाजल चौरसिया, राम प्रताप सिंह, इसरार अहमद, रामवृक्ष प्रसाद, मनोज साहनी, कौशल कुमार गिरी, संदीप त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed