फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   61.06 percent voting in last round panchyat election

चौथे चरण में बारिश का असर, 61.06 फीसदी मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज Updated Thu, 29 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
चौथे चरण का पंचायत चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बारिश के बावजूद दोनों ब्लॉकों में 61.06 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर ब्लॉक के जंगल गुलरिहा में एक बीडीसी प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
चौथे चरण के मतदान के लिए लक्ष्मीपुर व नौतनवां ब्लॉक में सुबह सात बजे से मतदान शुुरूहुआ। शुरुआती दौर में बारिश के चलते मतदान केंद्रों पर वोटरों की संख्या कम थी लेकिन समय के साथ मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई।
रतनपुर, अड्डा व लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान क्षेत्र पंचायत लक्ष्मीपुर के  जंगलगुलरिहा वार्ड 8 के प्रत्याशी मोलहू चौहान 55 वर्ष  की बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान बूथ पर वोट डालने जा रहे थे। वह बूथ केंद्र से कुछ दूर पहले अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े और बेहोश हो गए।
विज्ञापन

घर वाले आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। इस बार सुरक्षा व्यवस्था में स्थानीय पुलिस के अलावा पीएएसी व एसएसबी के जवान भी लगे रहे। चौथे चरण में लक्ष्मीपुर व नौतनवा ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के लिए 162 व बीडीसी के 1135  प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
डीएम  सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चौथे चरण में 61.06 फीसदी मतदान हुआ। नए मतदाताओं व महिलाओं की अच्छी भागीदरी रही।
जंगल गुलरिहा में वार्ड नंबर आठ के बीडीसी प्रत्याशी मोल्हू की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मतगणना के बाद यदि उनकी जीत होती है तो दोबारा मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed