फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 palladar injured in sabgi Mandi Quarell

सब्जी विक्रेता एवं पल्लेदारों का दो पक्ष आमने-सामने, आधा दर्जन घायल

Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
6 palladar injured in sabgi Mandi Quarell
सब्जी विक्रेता एवं पल्लेदारों का दो पक्ष आमने-सामने, 6 पल्लेदार घायल
विज्ञापन

नौतनवां। कस्बे के नवीन मंडी समिति में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे सब्जी के कैरेट से ठोकर लगने की बात को लेकर सब्जी विक्रेता एवं पल्लेदारों के बीच झड़प के बाद जमकर मारपीट हो गई। इसमें छह पल्लेदार घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। मामले में पल्लेदार अनिल यादव एवं पल्लेदारों के मालिक रहमत अली निवासी बहादुर शाह नगर, कस्बा नौतनवां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि पल्लेदार अनिल यादव शुक्रवार की सुबह नवीन मंडी में सब्जी का दुकान लगाने वाले उम्मत अली के यहां कैरेट से सब्जी उतारने गए थे। सब्जी का कैरेट उतारने के दौरान ही दुकानदार के यहां काम करने वाले गुड्डू को ठोकर लग गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोप के मुताबिक दुकानदार पक्ष की ओर से कुछ लोगों ने पल्लेदार अनिल यादव (18) को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पीड़ित की ओर से अन्य पल्लेदार थाने में तहरीर देकर वापस करीब साढ़े 9 बजे मंडी समिति में लौटे तो इसी बात को लेकर पुन: दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। आरोप के मुताबिक झड़प के दौरान पहले से तैयार दुकानदार पक्ष की ओर से लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस कई लोगों ने पल्लेदारों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इसमें पल्लेदार मथुरा यादव (24), सुनील यादव (18), धर्मेंद्र यादव (22), रमेश यादव (32) एवं दिनेश यादव (26) निवासीगण डगरपुरवा थाना परसामलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोग तितर-बितर हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया। मामले में पल्लेदारों के मालिक रहमत अली निवासी बहादुर शाह नगर, कस्बा नौतनवां एवं पल्लेदार अनिल यादव ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने तहरीर मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed