फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   59 corona positives were found in the district

जिले में 59 कोरोना पॉजिटिव मिले

Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
59 corona positives were found in the district
महिला अस्पताल में कोरोना की जांच करते कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
जिले में 59 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। शुक्रवार को 59 संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिक से अधिक लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेज रहा है। नेपाल से लगी सीमा के साथ ही जिले की सीमा पर जांच में टीम जुटी है। वहीं लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिले में अब तक 12639 केस मिल चुके हैं, जिसमें से 165 सक्रिय हैं। संक्रमितों के निवास स्थान के आसपास सैनिटाइज कराया गया है। निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। अब तक 12333 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को जरूरी दवाएं दी जा रही है। 987693 सैंपल की जांच अब तक हो चुकी है। मरने वालों की संख्या 141 है। शुक्रवार को 1054 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। महिला अस्पताल एवं केएमसी डिजिटल अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के प्रति सभी को सजग रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। जांच कराने के साथ ही चिकित्सक के परामर्श के अनुसार दवाओं का सेवन करें। हर हाल में मास्क का प्रयोग करने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गठित टीम बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed