फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   58 crore released for aawas

जारी हुए 58 करोड़ रुपये, 3844 आवासों के निर्माण में आएगी तेजी

Sun, 16 Oct 2022 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
58 crore released for aawas
जारी हुए 58 करोड़ रुपये, 3844 आवासों के निर्माण में आएगी तेजी
विज्ञापन

- जिले के सभी 11 निकायों को जारी की गई दूसरी किस्त की धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे प्रधानमंत्री आवास शहरी के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से 11 निकायों के 3,844 लाभार्थियों को कुल 58 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। धनराशि मिलने से आवासों के निर्माण में तेजी आएगी।
जिले के सभी 11 निकायों में रहने वाले प्रधानमंत्री आवास शहरी के लाभार्थियों को छह माह से अधिक समय से धनराशि का इंतजार था। धनराशि के समय से न मिल पाने से वे अपने अधूरे भवन का निर्माण नहीं करा पा रहे थे तथा उन्हें रहने में काफी समस्या उठानी पड़ रही थी। शासन ने पिछले सप्ताह जिला नगरीय विकास अभिकरण को लगभग 58 करोड़ रुपया उपलब्ध कराया है, जिसके तहत विभागीय स्तर से कुल 3,844 लाभार्थियों को कुल 57 करोड़ 66 लाख रुपये के भुगतान की तैयारी है। धनराशि मिलने के बाद लाभार्थियों के आवास निर्माण में तेजी आएगी।
विज्ञापन

------------
चौक के सर्वाधिक 1835 लोगों को मिलेगा लाभ
नगर पंचायत चौक के सर्वाधिक 1835, आनंदनगर के 147, बृजमनगंज के 65, घुघली के 20, निचलौल के 17, पनियरा के 620, परतावल के 316 व सोनौली के 101 लाभार्थियों को दूसरी किश्त की धनराशि भेजी गई है। वहीं नगर पालिका महराजगंज के 472, नौतनवां के 155 व सिसवा के 96 लाभार्थियों को धनराशि भेजा गया है। लाभार्थियों में न्यूनतम 87 हजार व अधिकतम डेढ़ लाख की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
प्रधानमंत्री शहरी आवास के 3,844 पात्रों की मुश्किल कम करने के लिए धनराशि जल्द ही उनके खाते में भेजी जाएगी। धनराशि मिलने के बाद उनके आवास निर्माण में तेजी आएगी।
- मदन मोहन वर्मा, परियोजना अधिकारी, जिला नगरीय विकास अभिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed