फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डीएम ने कानूनगो, लेखपाल का रोका वेतन

डीएम ने कानूनगो, लेखपाल का रोका वेतन

Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने कानूनगो, लेखपाल का रोका वेतन
डीएम ने कानूनगो, लेखपाल का रोका वेतन
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिलाधिकारी शनिवार को परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा पिपरिया में मतदाता सूची का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने पर कानूनगो शिव सहाय गुप्ता तथा लेखपाल रामसमुझ शर्मा का मार्च माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण में छूटे हुए लोगों के नाम जोड़ने तथा मृत लोगों की जांच कर सूची से नाम काटने के लिए निर्देश दिया।

जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने मतदाता जागरूकता के तहत शनिवार को सदर ब्लॉक के ग्राम सभा बौलिया राजा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता जागरूकता, मतदाता सूची के वाचन, फार्म छह, सात व आठ भरे जाने की जांच की। वहीं एसपी ने गांव में धारा 107-16 में पाबंद व्यक्तियों के बारे में जांच की। उन्होंने बताया कि बौलिया राजा गांव में बने मतदान केंद्र में दो बूथ हैं। बूथ संख्या 225 में 880 और बूथ संख्या 226 पर कुल मतदाता हैं। बीएलओ रामनाथ व विरेंद्र चौधरी ने गांव में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कुल 62 लोगों के आवेदन भरे हैं। पुलिस की ओर से गांव के 42 लोगों को 107-16 के तहत पाबंद किया गया है। इसकी सूची का कोतवाल राम दवन मौर्य ने वाचन किया। गांव के लोगों ने बताया कि सही नाम का वाचन किया गया है। जिलाधिकारी ने लेखपाल से मतदाता सूची में शामिल नामों को पढ़कर सुनाने का निर्देश दिया। उधर, लेखपाल द्वारा मतदाताओं के नाम का सही वाचन न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मतदान के लिए लोगों को जागरूक करते रहें। उन्होंने एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा को निर्देश दिया कि गांव में कानूूनगो और लेखपाल से मतदाता सूची का वाचन कराएं। ताकि किसी प्रकार की त्रुटी मिलने पर उसे समय रहते ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed