फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सिल्ट से पटी सूखी नहरों से कैसे होगी सिंचाई

सिल्ट से पटी सूखी नहरों से कैसे होगी सिंचाई

Sun, 09 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
सिल्ट से पटी सूखी नहरों से कैसे होगी सिंचाई
सिल्ट से पटी सूखी नहरों से कैसे होगी सिंचाई
विज्ञापन

पंपिंग सेट के सहारे महंगी सिंचाई करने को विवश हैं किसान
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। इन दिनों की गेहूं की बुआई के लिए किसान परेशान हैं। नहर में पानी न होने से पंपिंग सेट के सहारे सिंचाई करनी पड़ रही है। वहीं सिल्ट से पटी सूखी नहरों में पानी छोड़ने के मसले पर विभाग गंभीर नहीं है। जिले में करीब 1035 किमी लंबी नहरों में से 396 किमी नहर में सिल्ट सफाई की व्यवस्था की गई है। विभाग का दावा है कि 70 प्रतिशत सिल्ट सफाई का काम पूरा करा लिया गया है जबकि हो चुका है। नहरें अब भी सिल्ट से पटी हैं। यही नहीं, झाड़ियां भी उग आई हैं। किसानों ने समस्या का समाधान न होने पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। जिले में एक लाख 73 हजार 764 हेक्टेयर में गेहूं, मसूर, सरसों, मटर आदि की बुआई हुई है।
नहरों में पानी न आने से किसान परेशान हैं। गेहूं की बुआई के लिए खेतों को पानी की जरूरत है। ऐसे में नहर में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को काफी दिक्कत हो रही है। डीजल महंगा होने के कारण खेंत की सिंचाई करने में किसानों की जेब ढीली हो जा रही है। सिंचाई खंड प्रथम के मुताबिक 1035 किमी लंबी नहर जिले की सीमा में है। इसमें 396 किमी नहर की सिल्ट सफाई की जरूरत है। सिल्ट सफाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, बसडिला गांव के किसान हरिद्वार का कहना था कि नहरों में पानी न आने से खेत की सिंचाई में समस्या हो रही है। किसान हित के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। रजौरा गांव के अर्जुन ने बताया कि महंगाई के इस दौर में पंपिंग सेट से सिंचाई कराने में जेब ढीली हो जा रही है। पता नहीं कब नहर में पानी आएगा। समस्याओं के कारण खेती करना कठिन हो गया है। शीतलापुर गांव के मिठाई ने बताया कि नहर में झाड़ियां उगी हुई हैं। सिल्ट भी नहीं साफ किया गया है। नहर में पानी आया भी तो खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाएगा। यही नहीं, नहर की पटरियां भी तमाम स्थानों पर कटी हुई हैं। उसे भी ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि अगले सप्ताह तक नहर में पानी छोडे़ जाने की संभावना है। नहर में सिल्ट सफाई का कार्य करीब 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जल्द ही नहर में पानी छोड़ने के लिए तेजी से सिल्ट सफाई का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed