{"_id":"5b996155867a557ec15a432a","slug":"51536778581-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल में बारिश होने से तीन नदियों का जल स्तर बढ़ने लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल में बारिश होने से तीन नदियों का जल स्तर बढ़ने लोग परेशान
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल में बारिश से तीन नदियों का जलस्तर बढ़ा
नदी के किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। नेपाल में बारिश होने की वजह से जिले की तीन नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसके अलावा तीन अन्य नदियों के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है। सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार चंदन, प्यास व महाव नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा हुआ है। चंदन नदी का जलस्तर मंगलवार को स्थिर था, लेकिन बुधवार को 100.70 मीटर पर पहुंच गया है। प्यास नदी का जलस्तर 100.15 से बढ़कर 102.35 मीटर हो गया है। महाव नदी का जलस्तर डेढ़ फिट से बढ़कर साढ़े पांच फिट हो गया है। इससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक गंडक, रोहिन व राप्ती नदी का जलस्तर घट गया है। गंडक नदी का जलस्तर 353.40 फिट से घटकर 352.60 फिट हो गया। रोहिन का जलस्तर 79.84 मीटर से घटकर 79.68 मीटर तथा राप्ती नदी का जलस्तर 77.89 मीटर से घटकर 77.62 मीटर हो गया है। नेपाल में हुई बारिश का असर भारतीय क्षेत्र की नदियों पर दिखने लगा है। चंदन नदी के किनारे बसे लोग परेशान हैं। महाव नाले के किनारे बसे गांव के लोग भी सहमे हुए हैं। हर साल महाव की तबाही से फसल एवं मकान बर्बाद हो जाते हैं। बीते वर्ष की हुई तबाही को सोचकर लोग डरे हुए हैं। पानी का दबाव बढ़ने पर तटबंध टूट सकता है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बंधों की सुरक्षा को लेकर विभाग सर्तक है। जरूरत के अनुसार सभी बंधों पर कार्य करा दिया गया है।