फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कहीं टूट कर बिखरी तो कहीं जमीन में धंस गई इंटरलाकिंग

कहीं टूट कर बिखरी तो कहीं जमीन में धंस गई इंटरलाकिंग

Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
कहीं टूट कर बिखरी तो कहीं जमीन में धंस गई इंटरलाकिंग
टूटी सड़कें राजीवनगर की बन गई है पहचान
विज्ञापन

फोटो
अधिकांश सड़कों पर टूट पड़े हैं स्लैब, वार्ड के लोग हलकान
अमर उजाला ब्यूूरो
महराजगंज। राजीव नगर वार्ड में इंटरलाकिंग सड़कें कई जगह टूट गई हैं तो कुछ स्थानों पर सड़क धंस गई हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड की अधिकांश सड़कों का स्लैब टूट चुका है।

वार्ड के सबसे अधिक आबादी वाले सड़क पर गौर करें तो यूनियन बैंक के सामने से गुजरने वाली इंटरलाकिंग सड़क के दोनों तरफ नालियां व सड़कों के किनारे पूरी तरह से धंस गई हैं। सिर्फ सड़क के बीच का हिस्सा ही कामचलाऊ हैं। सड़क को लिंक करने के लिए गलियों में बनवाए गए इंटरलाकिंग तो जमीन में धंस गई हैं। कुछ स्थानों पर इंटरलाकिंग सड़क का स्वरूप ही समाप्त हो गया है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि वार्ड में टूूटी सड़कों, नालियों व स्लैबों को अविलंब ठीक नहीं कराया गया तो परेशानी और बढ़ जाएगी। इन सड़कों की यही स्थिति रही तो लोगों को घरों तक वाहनों से सामान लाना और ले जाना मुश्किल होगा। भवन निर्माण कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। राजीव नगर वार्ड निवासी आर्यन जायसवाल ने बताया कि पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद के घर के आसपास तथा दिनेश लाल श्रीवास्तव के घर पास स्लैब टूट गया है। रामवेलास ने कहा कि परशुराम साहनी स्टेनों के घर के पश्चिम विभिन्न घरों को जोड़ने वाली इंटरलांकिग जमीन में धंस गई है। प्रिंस यादव ने बताया कि राजीव नगर बागीचे से पश्चिम दिशा को जाने वाली इंटरलाकिंग भी टूट गई है। टेढ़वा कुटी से पिपरदेउरा को जोड़ने के लिए बनी, इंटरलाकिंग भी टूट गई है। घनश्याम पटेल ने कहा कि सबसे अहम बात तो यह है कि इस सड़क के बीच में जगह-जगह बिजली के पोल हैं। अरविंद मौर्य ने बताया कि पिपरदेउरा नहर के पूरब राजीवनगर में बनी सड़क टूट गई है। बरसात भर जलभराव बना रहता है। वहीं पर राजीव नगर वार्ड के सदस्य डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ला ने कहा कि बरसात बाद टूूटी इंटरलाकिंग की मरम्मत व टूटे स्लैब ठीक कराया जाएगा। मोहल्ले के लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed