{"_id":"5aa5697f4f1c1bac758b4d7b","slug":"51520789887-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे टिकट का दलाल गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे टिकट का दलाल गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। टिकट दलाली के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल नौतनवां ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी युवक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इस मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, जो जमानत पर हैं। रेलवे सुरक्षा बल की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
रेलवे सुरक्षा बल नकहां के इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि यह मामला 13 फरवरी वर्ष 2016 का है। टिकट दलाली के मामले में आनंदनगर रेलवे स्टेशन से राजेश वर्मा निवासी नौतनवां को आरपीएफ ने सात टिकट के साथ गिरफ्तार किया था। उस वक्त राजेश की निशान देही पर प्रदीप कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया। वह जमानत पर है। लेकिन मनोज कुमार जायसवाल निवासी गांधी नगर नौतनवां गिरताफ्तार नहीं हुआ था। इसके खिलाफ न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ नौतनवां के सब इंस्पेक्टर जसवीर सिंह, विपिन सिंह, भागीरथी, रमानंद को लगाया गया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने शनिवार को आरोपी मनोज को सोनौली कस्बे के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। इस मामले में रेलवे का एक कर्मचारी भी शामिल है लेकिन उसने हाई कोर्ट से स्टे लिया है।
विज्ञापन