फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बाढ के मद्देनजर सभी अधिकारियों की छूट्टियां रद्द

बाढ के मद्देनजर सभी अधिकारियों की छूट्टियां रद्द

Thu, 17 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाढ के मद्देनजर सभी अधिकारियों की छूट्टियां रद्द
महराजगंज। बाढ़ के मद्देनजर अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करदी गई है और सभी स्कूल-कॉलेज 20 अगस्त तक बंद कर दिए गए हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व राहत कार्य तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम को पानी से घिरे गांवों की तत्काल सूची बनाने बौर बाढ़ शरणालय के निरीक्षण की हिदायत दी। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों के लिए स्कूल तथा सरकारी बिल्डिंग अधिग्रहित करने को कहा। सभी एनजीओ से संपर्क कर सहयोग की अपील की जाएगी। बाढ़ चौकियों के स्टाफ की दिन में दो बार चेकिंग की जा रही है। पीएसी, एसएसबी, सेना, एनडीआरएफ की टीमों के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी एसडीएम को दी गई है। बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्यान्न, पैकिंग और वितरण की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाएगी। डीएम ने विद्युत विभाग के एक्सईएन को संबंधित स्थानों व शिविरों में करंट उतरने की संभावनाओं को निर्मूल करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्लूडी, आरईएस, जिला पंचायत तथा कार्यदायी संस्थाओं को अपने क्षेत्र की सड़कों, पुल-पुलिया की निरंतर निगरानी और कटान के स्थिति में तुरंत मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा है। डीआइओएस को बाढ़ प्रभावित लोगों को कालेजों, स्कूलों में शिफ्ट कराने को कहा गया है। बीएसए स्कूल में रसोइए की व्यवस्था मुस्तैद रखेंगे। नगरपालिका राहत शिविरों में पानी व शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। डीपीआरओ गांवों में छिड़काव कराएंगे। सीएमओ को सभी सीएचसी व पीएचसी चौबीस घंटे सक्रिय रखने को कहा गया है। सभी आवश्यक दवाएं वितरित करना सुनिश्चित करें। पशु चिकित्साधिकारी पशुओं के चारा, दवा, टीकाकरण की व्यवस्था करें। डीएसओ राहत शिविरों में तत्काल खाने के पैकेट, बिस्कुट, लाई, चना, दाल, चावल, मोमबत्ती, माचिस, मिट्टीतेल की व्यवस्था के साथ ही वाहनों के लिए ईंधन की व्यवस्था करेंगे। जल निगम जिले के सभी खराब हैंड पंप को ठीक कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बज नदियां का जल स्तर
नदी का वर्तमान जल स्तर
------------------------
नदी---------वर्तमान जल स्तर---- खतरे को निशान
गंडक ------ 353.40 फीट ------- 365.30 फीट
राप्ती रिगौली -----81.20 मीटर ------80.30 मीटर
रोहिन त्रिमुहानी--- 85.20 मीटर ----- 82.44 मीटर
चंदन ------------- 101.35 मीटर---- 101.05 मीटर
प्यास ------------- 102.50 मीटर----- 102.25 मीटर
महाव नाला------------ 4.5 फीट -------- पांच फिट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed