फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नाव पर टिकी ग्रामीणों के जीवन की रफ्तार

नाव पर टिकी ग्रामीणों के जीवन की रफ्तार

Wed, 02 Aug 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
नाव पर टिकी ग्रामीणों के जीवन की रफ्तार
ठूठीबारी। सुकरहर गांव के पश्चिम चंदन नदी में पुल न होने से आसपास के ग्रामीणों के जीवन की रफ्तार नाव के सहारे है। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के निचलौल ब्लाक के बकुलडीहा, सुकरहर गांव के पश्चिम चंदन नदी दो ब्लाकों के बीच से बहती है। लोगों का कहना है कि पुल न होने से 25 किमी दूरी तय कर निचलौल व नौतनवां जाते हैं। अगर नदी पर पुल बन जाय तो मात्र अतिरिक्त 10 किमी दूरी ही तय करनी पडे़गी।
विज्ञापन

सदानीरा चंदन नदी के पूरब निचलौल ब्लाक के बकुलडिहा, बसहवांटोला, नदीटोला, लालाटोला, स्कूलटोला, सुकरहर, नवडिहवां, बोदना आदि गांव है। वहीं नदी के पश्चिम उस पार नौतनवां ब्लाक के सीहाभार, विश्वकर्मा टोला, मल्लाह टोली, दोमुहाने, खैराटी, कजड़हवां, अहिरनटोला, जिगनिहवां, रुदलापुर, धुमठवां आदि गांव हैं। इन दोनों ब्लाकों के ग्रामीणों को अपने खेती बारी तथा अन्य कार्यों के लिए नदी के रास्ते बराबर आना जाना लगा रहता है। नदी पर पुल न होने से दर्जनों गांव के ग्रामीण बरसात के दिनों में नाव के सहारे तथा सितंबर से मई तक नदी में लकड़ी का पुल बना जान जोखिम में डाल कठिनाइयों का सामना कर आते जाते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सुकरहर गांव के पश्चिम चंदन नदी पर पुल न होने से चंदन नदी के समीप बसे गांव के लोग वाहन से ठूठीबारी होते हुए 25 किमी दूरी तय कर निचलौल व नौतनवां जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed