{"_id":"61e30be5eed1b75c275ab73a","slug":"51-538-persons-vaccinated-maharajganj-news-gkp423789880","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 51, 538 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 51, 538 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 51, 538 लोगों को लगा कोरोनारोधी टीका
महराजगंज। जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शनिवार को 51, 538 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। केंद्रों के अलावा स्कूलों में कैंप के माध्यम से टीका लगाया। छात्र-छात्राओं को टीका लगाने के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज लगाई गई।
महिला अस्पताल, सीएचसी घुघली, रतनपुर, निचलौल, फरेंदा समेत अन्य केंद्रो पर टीका लगवाने के लिए लोगों की भीड़ रही। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक सभागार लक्ष्मीपुर में शनिवार को ब्लाक कर्मियों को कोविड का बूस्टर डोज लगाने के लिए शिविर लगाया गया। उसमें 45 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। एएनएम प्रियंका प्रजापति ने बताया कि कर्मचारियों के लिए लगे शिविर में 45 लोगों ने टीका लगवाया। इसी तरह ग्राम पंचायत देवपुर में एएनएम मंजू देवी ने 115 लोगों को टीका लगाया। इसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार, सचिव परविंदर पाल, आशा मोहनी, प्रेम राय, वीरू विकास वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिंदुरिया प्रतिनिधि के अनुसार, सीताराम इंटरमीडिएट कालेज में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 750 छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। प्रबंधक रामहरख गुप्त ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। इस दौरान संजय गुप्त, रामदवन, अशोक कुमार, शैलेश कुमार, संदीप आदि मौजूद रहे। मिठौरा ब्लॉक कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई।
टीकाकरण के लिए खुलेंगे मदरसे
महराजगंज। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मदरसे में पढ़ने वाले 15 से 18 वर्ष के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया जाना है। सभी विद्यार्थी अनिवार्य रूप से संबंधित मदरसे में पहुंचकर टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। वहीं मदरसे के शिक्षक नियमित रुप से विद्यालय आएं तथा ऑनलाइन शिक्षा देने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित किया जाए। संवाद
कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खुलेंगे
महराजगंज। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को छोड़कर अब सभी दिन कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खुलेंगे, जिससे 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराया जा सके। उन्होंने सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे ऑनलाइन शिक्षण कार्य को भी पूरी तत्परता से पूरा कराने की दिशा में पहल करें। संवाद
शत प्रतिशत टीकाकरण कराने पर जोर
भिटौली। ग्राम पंचायत परसिया में पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सरिता देवी की अध्यक्षता में शनिवार को निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें कोरोना नियमों के पालन पर विचार-विमर्श किया गया। लोगों को शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने पर चर्चा हुई। इस दौरान पंचायत सहायक रितु कन्नौजिया, रोजगार सेवक रईस अहमद, आंगनबाड़ी सरिता देवी, सफाई कर्मी रामजीत, रूना यादव, सीताराम आदि मौजूद रहे। संवाद