{"_id":"62a39570072f9801660321f7","slug":"50-year-old-man-murdered-maharajganj-news-gkp4399093183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के विवाद में अधेड़ की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
पनियरा (महराजगंज)। ग्राम सभा भवानीपुर के कुर्मी टोला में शुक्रवार को विवादित जमीन पर निर्माण रुकवाने पर अधेड़ की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, भवानीपुर निवासी संतोष सिंह (50) का पट्टीदार विजय सिंह, पृथ्वी सिंह व अजीत सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवादित जमीन पर निर्माण होता देख संतोष ने विरोध किया। इस पर विजय, पृथ्वी और अजीत ने उन्हें लाठी-डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। थोड़ी देर में संतोष की मौत हो गई। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसी दौरान किसी ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दे दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर संतोष के परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोक दिया। सीओ सदर की ओर से कड़ी कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर करीब तीन घंटे बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान घुघुली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
मृतक संतोष सिंह की पत्नी की सात साल पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों सोनू उर्फ हिमांशु, रामपाल व शिशुपाल तथा बेटी प्रतिमा का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के भतीजे अभय प्रताप सिंह की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक पनियरा निलंबित
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भवानीपुर के टोला कुर्मी में शुक्रवार को विवादित जमीन पर निर्माण रोकने पर लाठी-डंडे से पीटकर संतोष सिंह (50) की हत्या कर दी गई। इस मामले में सूचना के बाद भी पुलिस द्वारा समय से कार्रवाई नहीं की गई तो एसपी ने सख्त रुख अख्तियार किया। थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक एवं दो सिपाहियों का निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसकी जांच सीओ सदर से कराई गई। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक इस्माइल खां, हेड कांस्टेबल हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि कहीं भी घटना होने पर त्वरित पहुंचने एवं कार्रवाई के निर्देश हैं। इसमें लापरवाही कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।