{"_id":"61438c918ebc3e7fd851bdb6","slug":"5-accused-arrested-in-tantra-mantra-case-maharajganj-news-gkp40947085","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ फूंक से दहशत फैलाने के पांच आरोपित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ फूंक से दहशत फैलाने के पांच आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झाड़-फूंक से दहशत फैलाने के पांच आरोपित गिरफ्तार
महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र के गनेशपुर में करीब दस दिन पूर्व मृत बालक को गांव की एक महिला तंत्र-मंत्र से हुई मौत बताते हुए उसे जिंदा करने का दावा करने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तंत्र-मंत्र के सहारे मृत बालक को जिंदा करने का वीडियो भी वायरल हुआ है। झाड़-फूंक के सहारे दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही थी।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने कार्यालय कक्ष में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 1 बजे मामले का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम फरेंदा विष्णु मंदिर के पास जांच कर रही थी। तभी कुछ लोगों द्वारा सूचना मिली कि गणेशपुर ढाला के पास अशोक गौड़ के घर पर कुछ लोग एकत्रित होकर झाड़-फूंक कर रहे हैं। वहां पर काफी लोगों की भीड़ लगी है जहां कुछ महिलाएं भी हैं। उन लोगों ने यह भी बताया कि एक-दो दिन पूर्व उनके द्वारा अशोक गौड़ के बेटे (शिवम उर्फ राज उम्र करीब 9 वर्ष) की मृत्यु के बाद जंगल में उसके शव को दफनाया गया था। इसके बाद एक महिला जो झाड़-फूंक करने वाली है, उसने बताया कि मैंने बच्चे को टोना जादू करके मार दिया है और जादू से कब्र में ही अपने आप से बाहर निकाल कर जिंदा कर दूंगी। इस दौरान महिला द्वारा मृत शिवम के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पूजा- पाठ किया गया। इसका वीडियो भी लोगों ने देखा है तथा बाद में जीवित न कर पाने की दशा में शव को पुन: कब्र में दफना दिया गया।
इस सूचना पर पुलिस टीम गणेशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची। जहां पर उक्त घटना के संबंध में वीडियो भी दिखाया गया। आरोपी थाना फरेंदा क्षेत्र के रहनेवाले हैं। बुधवार की रात 11.55 बजे गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार दोपहर बाद न्यायालय चालान कर दिया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।