फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डाक घर का सर्वर फेल, उपभोक्ता परेशान

डाक घर का सर्वर फेल, उपभोक्ता परेशान

Wed, 08 May 2019 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
डाक घर का सर्वर फेल, उपभोक्ता परेशान
डाकघर का सर्वर फेल, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

एक पखवाड़ा से सर्वर की समस्या से जूझ रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। स्थानीय डाक घर का सर्वर फेल होने से सीमावर्ती क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं। कई दिनों से दूर दराज से आए उपभोक्ता भारतीय डाक घर के गेट पर पहुंचते ही सर्वर फेल होने की सूचना चस्पा देख नाराज होकर लौट जा रहे हैं।

डाक घर पर जरूरी कार्य के लिए आएक्षेत्र के विनीत विश्वकर्मा, मुनीब, राजकमल, रम्भा देवी आदि ने बताया कि डाक विभाग की लापरवाही के चलते काम एक पखवाड़ा से ठप है। इससे ग्रामीण स्पीड पोस्ट व रजिस्ट्री तक नहीं भेज पा रहे हैं। करीब एक पखवाड़ा से डाक सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। विभाग की तरफ तत्काल सर्वर ठीक कराकर डाक सेवाएं शुरू करने का दावा किया गया था लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। रकम के लेन देन में दिक्कत हो रही है। गांव शीतलपुर निवासी भीम साहू ने बताया कि उन्हें डाक घर में खाता खुलवाना था लेकिन सिस्टम खराब होने की वजह से डाक कर्मियों ने खाता खोलने से मना कर दिया। हीरालाल व संदीप का कहना है कि जब भी वह डाक घर आते हैं तो हमेशा सर्वर खराब होने की बात कही जाती है। डाक घर के लिपिक रामसकल चौधरी ने बताया कि कई दिनों से यह समस्या है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed