फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गणेश शुगर मिल लगी आग, मची अफरातफरी

गणेश शुगर मिल लगी आग, मची अफरातफरी

Wed, 08 May 2019 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
गणेश शुगर मिल लगी आग, मची अफरातफरी
गणेश शुगर मिल लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। कस्बे के बीच में स्थित गणेश शुगर मिल परिसर में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख कस्बे के लोगों में दहशत पैदा हो गई। लोग अपने घरों से निकल कर मिल परिसर की ओर दौड़े। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

फरेंदा के गणेश शुगर मिल परिसर में मंगलवार को दिन में ही आग सुलग रही थी लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। शाम होते-होते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज लपटें देख लोग सकते में आ गए। आनन-फानन में सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल को दी गई तो तत्काल मौकेेे पर पहुंच गए। मिल के अंदर काफी कीमती सामान होने के कारण आग को लेकर लोग चिंतित हो रहे थे। आग धीरे-धीरे स्ट्रांग रूम की तरफ बढ़ रहा था तो लोगों की धड़कने भी बढ़ रही थीं। कस्बे के बीच में आग होने के कारण अगल-बगल के लोग भी काफी परेशान हो रहे थे। मिल परिसर में देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्र होकर आग बुझाने में मदद करने लगे। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह टीम के साथ फायर ब्रिगेड के जवानों के सहयोग में लग गए। सूचना पर एसडीएम आरबी सिंह, तहसीलदार अशोक गुप्ता के साथ कई अन्य अधिकारी पहुंच गए। जब तक आग बुझ नहीं गई तब तक लोग मौके पर ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed