{"_id":"5ca24a49bdec22140559b7e5","slug":"41554139721-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल निलंबित, एसडीएम को कारण बताओं नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल निलंबित, एसडीएम को कारण बताओं नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल निलंबित, एसडीएम को कारण बताओ नोटिस
फोटो
महेशपुर कबेलवा में डीएम और एसपी ने किया बूथ निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज-निचलौल। मिठौरा विकास खंड क्षेत्र के गांव महेशपुर कबेलवा में सोमवार को बूथ निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने मतदाता सूची में त्रुटि पर लेखपाल रामानंद चौधरी को निलंबित करने के निर्देश दिए। बूथ संख्या 161 के बीएलओ रामनिवास को आरोप पत्र जारी करते हुए तहसीलदार राहुलदेव भट्ट को 24 घंटे के अंदर मतदाता सूची को दुरूस्त करने के लिए चेतावनी दी। एसडीएम देवेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिए।
गांव प्राथमिक विद्यालय महेशपुर कबेलवा में पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान के साथ संयुक्त रूप से बूथ निरीक्षण करने पहुंचे डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने बूथ संख्या 160, 161 व 162 के बीएलओ से मतदाता सूची मंगवा कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वर्तमान समय में सूची तैयार न किए जाने और उसकी जानकारी न होने पर डीएम ने बूथ संख्या 161 के बीएलओ रामनिवास को आरोपपत्र जारी करने के निर्देश दिए। लेखपाल रामानंद चौधरी को पूर्व लोकसभा चुनाव-2014 में हुए मतदान प्रतिशत की जानकारी न होने पर निलंबित करने का निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदाता सूची में त्रुटियों और सूची की तैयारी 24 घंटे में पूर्ण करने के लिए तहसीलदार राहुल देव भट्ट को चेतावनी दी। मातहतों पर नियंत्रण करने में असफल होने पर एसडीएम को कारण बताओ को नोटिस देने का निर्देश दिए। मतदाता सूची निरीक्षण के बाद ग्रामीणों से मुखातिब हुए डीएम ने बाहर रहने वाले लोगों संबंध में जानकारी ली। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार राय ने शांति भंग की आशंका में पाबंद रणजीत यादव, अनिल, अनिरूद्ध, लालबहादुर,मकसूद समेत 20 लोगों का नाम ग्रामीणों को पढ़कर सुनाया। इस दौरान नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह, सीओ रणविजय सिंह, ग्राम प्रधान रणजीत यादव, बृजभान विश्वकर्मा, नेबुलाल, भोला साहनी, कमलेश मद्धेशिया, रमाकांत कन्नौजिया, दुलारे यादव आदि मौजूद रहे।