{"_id":"5c76dbcfbdec22739d538c18","slug":"41551293391-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड के छात्रों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड के छात्रों की परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच केंद्रों पर होगी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में पांच केंद्रों पर पांच मार्च से उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा होगी। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा के विद्यार्थियों की परीक्षा विभाग की ओर से संपन्न कराई जाएगी।
जिले में परीक्षा के लिए पांच इंटर कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इसमें डीएबी नारंग इंटर कांलेज घुघली में 249 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में 227, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवां बाजार में 277, आदर्श इंटर कॉलेज परसौना में 465 और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज फरेंदा मथुरा नगर में 326 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। परीक्षा की सूचना सभी केंद्र व्यवस्थापकों और संस्कृत स्कूलों को दे दी गई है। डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सभी कॉलेज को परीक्षा समय से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पांच मार्च से संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा शुरू होगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।