फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा सिसवा

आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा सिसवा

Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 18 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा सिसवा
कलेक्ट्रेट परिसर में आतंकवाद का पुतला जलाते चौकीदार। - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार/सिसवा। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर सोमवार को सिसवा बंद रहा। इस दौरान एक भी दुकानें नहीं खुली। कस्बे व क्षेत्र के लोगों ने सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे का चित्र बनाकर व गाड़ियों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद का पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया। सुबह से ही नगर के सभी स्कूल व दुकानें बंद रहीं। युवाओं ने कस्बे के कई प्रमुख चौराहों के सड़कों पर पाकिस्तानी झंडे का चित्र बनाकर व बाइक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती स्वर्णकार, प्रमोद जायसवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामेश्वर जायसवाल, अमरेंद्र मल्ल के नेतृत्व में शहीद जवानों के लिए सिसवा रेलवे स्टेशन प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान रामनारायन जायसवाल, मनोज जायसवाल, राकेश दुबे, राजन विश्वकर्मा, अश्वनी रौनियार, अनिल जायसवाल, आकाश सिंह, विकाश सिंह, गणेश मोदनवाल, संदीप मल्ल, गणेश खरवार, जितेंद्र सोनी, विनोद सोनी और नवीन अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। ठूठीबारी-परतावल-मिठौरा। डगरुपुर क्षेत्र के भगतपुरवां नवीन सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर के छात्रों ने 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर सोमवार दोपहर विद्यालय प्रांगण से रैली निकाली। रैली खैरहवां जंगल, खैराटी, रुदलापुर, धुमठवां, पिपरहवां, शीशगढ, डगरुपुर होते हुए रैली विद्यालय प्रांगण पहुंची। रैली में छात्रों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान प्रहलाद मौर्य, मोहम्मद रफीक, राम बचन मौर्य और इंद्रजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे। अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार पुलवामा में हुई घटना को लेकर पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के प्रति लोगों ने आक्रोश जताया। गांव कौलहीं और नईकोट के युवकों ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान तथा आतंकी मसूद अजहर का पुतला फूंका और कैंडल मार्च निकला। परतावल ब्लॉक के सिरसियां ग्रामसभा में ग्रामीणों द्वारा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर गुस्सा जाहिर कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सिंदुरिया चौराहे पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार अंगारा के नेतृत्व में सिंदुरिया चौराहे पर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
महराजगंज। आइटीएम कॉलेज चेहरी के शिक्षक व छात्रों ने आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज के निदेशक वीएस राय ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। इस दौरान कुलसचिव विनोद श्रीवास्तव, डीके सिंह, चिकित्सा अनुभाग के डॉ. देव, डॉ. धीरेंद्र, मनीष, शत्रुध्न कुशवाहा, चंद्र योगी, अरविंद सिंह, संजय, मोनिका, सुनीता और नीलम आदि मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला इकाई पदाधिकारियों ने पार्टी ने बैठक कर आतंकवादी हमले की निंदा की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला इकाई पदाधिकारियों ने कैंप कार्यालय में बैठक कर पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की। संगठन के जिलाध्यक्ष भागवत सिंह ने कहा कि संगठन के जिला इकाई की ओर से सभी कर्मचारी एक एक दिन का वेतन पुलवामा के शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा। शाम को कर्मचारियों के नगर के सक्सेना चौक पर कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सोनौली प्रतिनिधि के अुनसार पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के भैरहवा में भी जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पहले धकधई गांव में जुलूस निकाला गया। महराजगंज। मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों को लेकर चौकीदार संघ के जिला इकाई पदाधिकारियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उसके बाद आतंकवाद का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। साथ ही आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी। संगठन के जिलाध्यक्ष बाले खान ने कहा कि अंग्रेजों के समय से ही ग्रमीण चौकीदार सेवा दे रहे हैं। लेकिन चौकीदारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कहा गया था कि अगर सरकार बनी तो छह माह के अंदर ग्रामीण चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। उन्हें 10500 रुपये मासिक मानदेय केंद्र सरकार से दिलाया जाएगा। लेकिन इसे भाजपा द्वारा नहीं निभाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है, लेकिन यहां चौकीदारों की समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। जिला संयोजक नाथ प्रसाद गुप्ता ने कहा कि संगठन की ओर से चार सूत्री मांग के लिए आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन सरकार हमारी मांग पर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके बाद सभी चौकीदारों ने कलेक्ट्रेट परिसर में आतंकवाद का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में वीर सपूतों को नमन
फरेंदा। जम्मू काश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में शहीद पंकज त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर मे एक सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पुलवामा में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को कई राजनीतिक दलों के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। लोगों ने शहीदों के सम्मान में नारे लगाए। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए जवानों के परिजनों का ध्यान रखना सभी की जिम्मेदारी है। पूर्व चेयरमैन विनोद गुप्ता ने कहा कि शहीद पंकज के बलिदान ने क्षेत्र का नाम इतिहास में अमर कर दिया है। नौतनवां। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले पर लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी विभिन्न संगठनों एवं स्कूली बच्चों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर घटना का विरोध जताया। माउंट हर्मन स्कूल नौतनवां, पुरैनिहा चौराहे पर युवा नेता सूरज गोंड के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आतंकी मसूद अजहर का पूतला फूंका और पाकिस्तान व आतंकवाद विरोधी नारे लगाकर घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर गिरीजेश चौधरी, गिरधारी, गुड्डू पांडे, इन्द्रजीत गोंड, रामबेलास यादव, ध्रुवनरायन, रामकेवल, मुकेश, मुलायम, विष्णु आदि मौजूद थे। होली क्रॉस स्कूल नौतनवां के बच्चों ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कस्बे में शांति मार्च निकालकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों की शहादत को नमन, निकाला कैंडल मार्च
घुघली। क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भी पुलवामा के शहीदों को नमन करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से विदाई दी गई। ग्राम सभा भुवनी के सैकड़ों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान वकील उपाध्याय के नेतृत्व में पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद के खिलाफ नारा लगाया। कैंडल मार्च के बाद घुघली केसुबाष चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। श्री बजरंगी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed