{"_id":"5b9561a2867a55013a6c41a0","slug":"41536516514-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज छात्रसंघ चुनाव आज, तैयारियां पूरी
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
voter list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव सत्र 2018-19 के लिए कुल 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्तमंत्री के लिए होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सभी तैयारियां रविवार को पूर्ण कर लिया गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर उमेश प्रसाद यादव ने बताया कि रविवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने चुनाव तैयारी पूर्ण कर ली। कालेज में कुल तीन बूथ बनाए गए हैं, जिसमें बूथ नं. 1 कक्ष सं.29 में बीए प्रथम वर्ष के समस्त छात्र/छात्राएं, बूथ नं-2 कक्ष सं-23 में बीए द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं बीएड के समस्त छात्र/छात्राएं व बूथ नं 3 कक्ष सं-18 में एमए के समस्त छात्र/छात्राएं मतदान करेंगे। मतदान के दिन छात्र/छात्राओं को फोटोयुक्त परिचय-पत्र एवं मूल शुल्क रसीद साथ लाना होगा। छात्रों के लिए मतदान के दिन मोबाइल लेकर परिसर में आना प्रतिबंधित किया गया है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों को महाविद्यालय द्वारा पूर्व मे निर्गत किए गए परिचय पत्र साथ में लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. आर.के मिश्र, डॉ. परशुराम गुप्त, डॉ. चन्द्रिका शर्मा, डॉ. धर्मेन्द्र सोनकर व डॉ. सुनीता त्रिपाठी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन