{"_id":"59fc59704f1c1bf2538ba774","slug":"41509710192-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रेरकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रेरकों ने दिया धरना
Updated Fri, 03 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बकाया मानदेय के भुगतान और नवीनीकरण की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रेरक संघ के लोगों ने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्हें 35 माह का मानदेय नहीं मिला है। इससे उनकी माली हालत खराब हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने धरने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। मानदेय नहीं मिलने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी ने कहा कि साक्षर भारत योजना के तहत जिले के गांवों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों में प्रेरकों को तैनाती की गई है। सभी प्रेरक दो हजार रुपये मानदेय पर पूरी निष्ठा और लगन से शासन के निर्देश पर आर्थिक गणना, बाल गणना, बीएलओ के अलावा पल्स पोलियो अभियान में लगे रहे। कार्य के बावजूद प्रेरकों को 35 माह से मानदेय नहीं मिला है। शासन स्तर से बीते सितंबर माह में मानदेय जारी किया गया था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण प्रेरकों को मानदेय नहीं मिला। मानदेय वितरित न होने के कारण धन शासन को वापस हो गया। उन्होंने बकाए मानदेय का अविलंब भुगतान कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। मानदेय नहीं मिलने से नवीनीकरण में भी तकनीकी पेच फंस गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मानदेय नहीं मिलने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अजय पटेल, सुरेंद्र कुमार, रामबहाल, इरशाद आलम, राहुल, वेद प्रकाश, रजनीश , अभिमन्यु, उमा कांत, पुष्पा, नितेश पांडेय आदि मौजूद रहे।