फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस

पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस

Thu, 02 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का केस
महराजगंज। सिद्धार्थनगर जिले के ग्राम एकडंगवा थाना लोटन कोतवाली निवासी बाबूलाल ने पुरंदरपुर थाने के ग्राम पंचायत राजधानी निवासी अपने दामाद सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुत्री को जला कर मार दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार की देर रात तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाबूलाल ने अपनी पुत्री विभा (22) की शादी 24 मई 2013 को ग्राम पंचायत राजधानी निवासी दुर्गेश पुत्र विजयी के साथ किया था। दोनों से एक बच्ची श्रेया (02) भी पैदा हुई। अचानक वह 20 अक्टूबर 17 को संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर गंभीर रूप से झुलस गई। पति ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती भी कराया। इलाज के दौरान लड़की के मायके के लोग भी उपस्थित थे। इस बीच 23 अक्टूबर की रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद गोरखपुर के राजघाट में उसका दाह संस्कार कर दिया गया। विवाहिता के पिता का आरोप है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने जला कर मार दिया है। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति दुर्गेश, सास चंद्रावती व ससुर विजयी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed