फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आज कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में 12 केन्द्रों पर होगी टीईटी परीक्षा

आज कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में 12 केन्द्रों पर होगी टीईटी परीक्षा

Sat, 14 Oct 2017 05:50 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
आज कड़ी सुरक्षा के बीच जिले में 12 केन्द्रों पर होगी टीईटी परीक्षा
महराजगंज। जिले में 12 केंद्रों पर रविवार को होने वाली टीईटी की तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए काफी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। अगर कोई नकल करते हुए मिला तो उसे पुन: परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति यह है कि इस बार केंद्रों पर शौचालय के पास भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट सिर्फ खुलेगा। पर्यवेक्षक परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले ही केंद्र पहुंच जाएंगे। पर्यवेक्षक ही बैठने, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर जांच करेंगे।
विज्ञापन

एंग्लों संस्कृत इंटर कॉलेज घुघली, डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली, दिग्विजय नाथ इंटर कॉलेज चौक बाजार, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महराजगंज, जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज महराजगंज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज आनन्द नगर, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज आनन्दनगर, महराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज, सेठ आनन्दराम जयपुरिया इंटर कॉलेज आनन्दनगर, शिवजपत सिंह जनता इंटर कॉलेज भिटौली बाजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां 14 हजार 380 प्रतिभागी परीक्षा में शामिल होंगे। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस अशोक कुमार सिंह ने बताया कि किस अभ्यर्थी को किस सिरीज की प्रश्न पुस्तिका दी गई है, इसका कक्षावार, अनुक्रमांकवार विवरण तैयार करके परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद को भेजा जाएगा। प्रश्नपत्रों का बंडल खोलते वक्त वीडियोग्राफी की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर तैनात सभी लोग पहचान पत्र लिए रहेंगे। परीक्षा केंद्र को परीक्षा शुरू होने के 45 मिनट पहले खोल दिया जाएगा। प्रत्येक अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, प्रशिक्षण के किसी भी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल प्रति लेकर आएंगे। फोटो पहचान पत्र, निर्वाचन कार्ड, बैंक पास बुक, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड में से कोई एक पहचान पत्र के रूप में लाना जरूरी है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा समाप्त होने के बाद ही बाहर जाने दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद किसी भी दशा में परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस केंद्रों पर तैनात रहेगी। सीओ सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग करेंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि निचलौल डिपो की सभी बसें परीक्षार्थियों को ले जाने के लिए रहेंगी। इसके अलावा गोरखपुर से आने के लिए अतिरिक्त बसें लगी हैं ताकि प्रतिभागियों को को दिक्कत न हो।

नगर चौकी इंचार्ज जयशंकर मिश्र ने बताया कि नगर में जाम की समस्या न पैदा हो, इसके लिए कार्ययोजना बनाई गई है। परीक्षा समाप्त होने के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश कुछ देर के लिए रोक दिया जाएगा। पुलिस कर्मी नगर में कॉलेज रोड, फरेंदा रोड और गोरखपुर रोड पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed