{"_id":"595934114f1c1b8c1a8b4888","slug":"41499018257-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्राचार्य को सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्राचार्य को सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का आयोजन
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समारोहपूर्वक शिक्षक को विदाई दी गई
महराजगंज।
नगर के जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रथम कला संकायाध्यक्ष डॉ. आरके मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर रविवार को उनके सम्मान में नगर के एक मैरिज हाल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ. बलराम भट्ट ने कहा कि सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक का दायित्व समाज के प्रति और बढ़ जाता है। कारण यह कि शिक्षक समाज का सजग प्रहरी होता है। वह समाज को गति प्रदान करता है। पूर्व प्राचार्य डॉ. घनश्याम पांडेय ने डॉ. मिश्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सुखद और स्वस्थ जीवन की कामना की। विदाई समारोह में डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि शिक्षण कार्य से मैं सेवानिवृत्त भले ही हो गया हूं लेकिन सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़ा रहूंगा। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ. कैलाश सिंह, डॉ. केदार नाथ मिश्र, डॉ. घनश्याम शर्मा, डॉ. महेश मणि त्रिपाठी, अख्तर अब्बासी, डॉ. शांतिशरण मिश्र, शमशुल हुदा खान, प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, जितेंद्र मिश्र, अरविंद मिश्र, राची मिश्रा, अलका मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान प्रबंधक सीजे थामस, केएम अग्रवाल, अवनीश नारायण त्रिपाठी, प्रो. जय सिंह, डॉ. उमेश यादव, डॉ. ओपी श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।