फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जीएटी का विरोध करेंगे कपड़ा व्यापारी

जीएटी का विरोध करेंगे कपड़ा व्यापारी

Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जीएटी का विरोध करेंगे कपड़ा व्यापारी
महराजगंज। बुधवार को स्थानीय नगर के श्याम मंदिर पर कपड़ा व्यापारियों ने बैठक कर 30 जून को भारत बंद के आवाहन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने कहा कि जीएसटी व्यापारियों के हित में नहीं है। ऐसे में सरकारकी ओर से एक अतिरिक्त भार व्यापारियों को दिया जा रहा है। सरकार व्यापारियों को कागज में उलझाना चाहती है। जिसका पूरे भारत के व्यापारी विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरूवार को सभी व्यापारी सायं पांच बजे जिले में प्रमुख सड़कों पर पैदल यात्रा कर लोगों को 30 जून को भारत बंद आवाहन को सफल बनाने के लिए दुकान बंद करने का अपील करेंगे। जिला महा मंत्री सम्पूर्णा नन्द पटेल ने कहा कि जीएसटी के बारे में व्यापारियों को जानकारी नहीं दी गई और एक जुलाई से जीएसटी लागू होने का निर्णय भी सरकार ने ले लिया है। यह उचित नहीं है। इस मौके पर रामप्रित कशौधन, श्रवण मदेशिया, जवाहर लाल साहू, विक्कन अग्रहरि, विक्की अग्रवाल, विनीत चतुर्वेदी, रजेंद्र, रवि गोएनका आलोक प्रसाद, पिंटू चुर्वेदी, संतोष गोएनका, आदित्य प्रकाश, श्रीकृष्ण कशौधन, अयोध्या जायसवाल, दिपक गोयनका, दुर्गा प्रसाद रौनियार, छोटेलाल खरवार सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed